Pratapgarh News: भयहरण नाथ धाम में 7 वाँ सामाजिक सत्याग्रह रहा जारी राजस्व विभाग ने द्वितीय चरण की पैमाइस पूरी की

3 मई तक वर्तमान दर्ज भूमि की पक्की पैमाइस का दिया राजस्व विभाग ने भरोसा/ 3 मई को सत्याग्रह रहेगा जारी

Pratapgarh News:  प्रसिद्ध पांडव कालीन तीर्थ क्षेत्र बाबा भयहरण नाथ धाम में प्रबन्ध संस्था भयहरण नाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान द्वारा धाम को कब्जा मुक्त कराने हेतु सातवां सामाजिक सत्याग्रह देर शाम तक रविवार को जारी रहा। वहीं राजस्व राजस्व विभाग ने सुबह 10 बजे से देर शाम तक धाम व धाम से जुड़ी भूमि के द्वितीय चरण की पैमाइस की गई जिसमे प्रबन्ध समिति व पुलिस तथा नगर पंचायत कर्मियों ने सहयोग प्रदान किया।

भयहरण नाथ धाम के महासचिव सामाजिक कार्यकर्ता समाज शेखर के संयोजन में गत 15 मार्च से चल रहा 7 वाँ सामाजिक सत्याग्रह पूरे उत्साह के साथ जारी रहा। राजस्व विभाग की टीम कानून गो अशोक दूबे के नेतृत्व में धाम के गाटा संख्या 493 के कुल रकबे 22 बीघा 9 बिस्वा की बाहरी व आंतरिक पैमाइस कर ली गई है। अब आगे 3 मई तक मंदिर, तालाब व काशत्कारो की भूमि को अलग अगल चिन्हांकित कर पैमाइस पूर्ण की जायेगी। वहीं प्रबन्ध समिति ने तय किया कि 3 मई रविवार को आँठवां सामाजिक सत्याग्रह होगा और पैमाइस में भी पूर्ण सहयोग किया जायेगा।

Pratapgarh News: विधायक सदर ने एक जनपद एक उत्पाद के प्रशिक्षित लाभार्थियों को टूलकिट का किया वितरण

सत्याग्रह की अध्यक्षता धाम के अध्यक्ष राज कुमार शुक्ल ने की। नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार मुन्ना यादव ने धाम पहुँच कर सत्याग्रहियों का उत्साह बढ़ाते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। बीजेपी के पूर्व जिला महामंत्री अशोक मिश्र ने मंडल अध्यक्ष रवींद्र पटेल व महामंत्री बलवंत सिंह चौहान के साथ सत्याग्रह में प्रतिभाग कर राजस्व विभाग से जल्द से जल्द धाम व धाम से जुड़ी सार्वजनिक भूमि को चिन्हाकित कर अलग करने की मांग की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से संरक्षक हीरा लाल, उपाध्यक्ष प्रशासन बबन सिंह, उपाध्यक्ष वित्त एवं लेखा राजीव नयन मिश्र, उपाध्यक्ष संगठन डॉ अमर बहादुर सिंह, सचिव कार्यक्रम आलोक बैरागी, सभासद प्रतिनिधि दीपक जायसवाल, मंदिर व्यवस्था समिति के उप संयोजक महेश्वरी पांडेय, सचिव मुरली पांडेय, मनिराम पटेल, मेला व्यवस्था समिति के उप संयोजक बुद्धि प्रकाश द्विवेदी, मेला सचिव अनिल मिश्र, शत्रुघ्न सिंह, ललित मिश्र, धनश्याम गिरी, घनश्याम अग्रहरि, प्रदीप सोनी, पंकज मिश्र, सुरेश मिश्र, राजेश मिश्र, जय कृष्ण पाल, शिव मुरत मौर्य, अजय अग्रहरि, दिनेश अग्रहरि, कार्यालय प्रभारी नीरज मिश्र, स्वच्छता नायक राज कुमार व संजय गौतम शामिल रहे।

रिपोर्ट उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button