
सोनभद्र। जनपद के सभी विभागाध्यक्ष अपने कार्यालय में जन सुनवाई के लिए शासन से निर्धारित कार्यालय दिवस के समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक अवश्य बैठ कर जनता की समस्याओं को सुनकर निस्तारण कराये। उक्त निर्देश नवागत जिलाधिकारी चर्चित गोंड़ ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जनसुनवाई कक्ष में फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए दिया।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने राजस्व, विकास, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल, आवास एवं अन्य जनहित से जुड़ी शिकायतें प्रस्तुत की। जिलाधिकारी ने प्रत्येक प्रकरण का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बनाए रखें तथा शिकायतकर्ता को प्रगति की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक अपने-अपने कार्यालयों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर जनसुनवाई करें और आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।
Also Read: Indian Army Strength: एक साल में बदली सेना की तस्वीर, ऑपरेशन सिंदूर के बाद तेजी से बढ़ी ताकत
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय से पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है , इसलिए सभी अधिकारी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें, ताकि जनता को उनकी समस्याओं से शीघ्र निजात मिल सके और उन्हें योजनाओं का समयबद्ध लाभ प्राप्त हो सके।
रिपोर्ट :- रवि पाण्डेय
सोनभद्र



