एडीसी में आज से शुरू होंगे बीकॉम और बीएससी के प्रवेश

B.Com and B.Sc. admissions at ADC will begin today.

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से संबद्ध इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में बीकॉम और बीएससी में प्रवेश गुरूवार से शुरू होने जा रहे है। इसके लिए महाविद्यालय के प्राधानाचार्य प्रो.अतुल सिंह ने बताया कि जो छात्र एवं छात्राएं बीएससी प्रथम वर्ष और बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश लेना चाहते है। उनके लिए कटऑफ निर्धारित की गई है, जो कि इस प्रकार है। कीडगंज परिसर में प्रवेश के लिए बीकॉम में सीयूईटी परीक्षा में 380 और 350 अंक पाने वाले छात्र – छात्राएं प्रवेश के लिए अर्हत है। वहीं जीरोरोड स्थित एडीसी महिला महाविद्यालय में बीकॉम में 380 अंक पाने वाली छात्राएं प्रवेश ले सकती है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने जारी की मनोविज्ञान की पांचवीं और राजनीति शास्त्र की तीसरी कटऑफ

इलाहाबाद विश्वविद्याय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों ने प्रवेश के लिए स्नातक और परास्नातक की कटऑफ जारी की। बुधवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय मेन कैंपस में के परास्नातक में प्रवेश के लिए मनोविज्ञान की पांचवी और राजनीति शास्त्र की तिसरी कटऑफ इस प्रकार है। मनोविज्ञान की कटऑफ इस प्रकार है सामान्य श्रेणी में 204, ओबीसी श्रेणी में 186 अंक, ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 176 अंक, एसी श्रेणी में 150 अंक, प्रवेश परीक्षा में उपस्थित एसटी के सभी अभ्यर्थी। राजनीति शास्त्र परास्नातक की तिसरी कटऑफ इस प्रकार है ओबीसी श्रेणी में 162 अंक, एससी श्रेणी में 140 अंक, एसटी श्रेणी में 90 अंक वाले अभ्यर्थी प्रवेश के लिए अर्हत है। वहीं बीकॉम की पांचवीं कटऑफ जारी की जिसमे सामान्य श्रेणी में 448-456 अंक, ओबीस श्रेणी में 402-407 अंक, ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 409-414 अंक, एससी श्रेणी में 333-345 अंक, एसटी श्रेणी में 233-274 अंक पाने वाले अभ्यर्थी प्रवेश के लिए अर्हत है।

सीएमपी डिग्री कॉलेज में स्नातक प्रवेश की कटऑफ इस प्रकार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से संबद्ध सीएमपी डिग्री कॉलेज ने स्नातक में प्रवेश के लिए बुधवार को श्रेणीबद्ध तरीके से कटऑफ जारी की। बीए में सामान्य श्रेणी में 450 अंक, ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 410 अंक, ओबीसी श्रेणी में 410 अंक, एससी में 400 और एसटी में 200 अंक पाने वाले अभ्यर्थी प्रवेश के लिए अर्हत हैं। बीएसी गणित में सामान्य श्रेणी में 410 अंक, ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 390 अंक, ओबीसी श्रेणी में 390 अंक, एससी श्रेणी में 300 और एसटी के प्रवेश परीक्षा में उपस्थित समस्त अभ्यर्थी। बीसीए स्नातक में सामान्य श्रेणी में 350 अंक, ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 347 अंक, ओबीसी श्रेणी में 330 अंक, और एसटी के प्रवेश परीक्षा में उपस्थित समस्त अभ्यर्थी। बीएससी जीव विज्ञान में सामान्य श्रेणी में 500 अंक, ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 470 अंक, ओबीसी श्रेणी में 470 अंक, एससी श्रेणी में 410 अंक, एसटी श्रेणी में 300 अंक वाले अभ्यर्थी प्रवेश के लिए अर्हत है। पांच वर्षीय एलएलबी में सामान्य श्रेणी में 500 अंक, ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 460 अंक, ओबीसी श्रेणी में 460 अंक, एससी श्रेणी में 360 अंक और एसटी के प्रवेश परीक्षा में उपस्थित समस्त अभ्यर्थी। डाटा साइंस विषय में सामान्य श्रेणी में 340 अंक, ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 300 अंक, ओबीसी श्रेणी में 290 अंक, एससी श्रेणी में 190 अंक और एसटी के प्रवेश परीक्षा में उपस्थित समस्त अभ्यर्थी।

रिपोर्ट:आकाश त्रिपाठी

Show More

Related Articles

Back to top button