IndiGo Q1 Results: बढ़ते ईंधन खर्च से इंडिगो को ₹382 करोड़ का घाटा, रेवेन्यू में 20% की बढ़ोतरी

Q1 FY27 में राजस्व ₹24,584 करोड़ पहुंचा, विमान ईंधन की लागत में 86% उछाल से मुनाफा घाटे में बदला

IndiGo Q1 Results: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी को अप्रैल-जून तिमाही (Q1) में ₹382 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने ₹2,161 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

हालांकि, कंपनी के कारोबार में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली। पहली तिमाही में ऑपरेशन से होने वाला राजस्व 20% बढ़कर ₹24,584 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में ₹20,496 करोड़ था।

ईंधन की बढ़ती कीमतों ने बिगाड़ा गणित

कंपनी के मुताबिक, इस तिमाही में कुल खर्चों में करीब 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक असर विमान ईंधन (ATF) की कीमतों में आई तेज़ बढ़ोतरी का रहा। ईंधन पर होने वाला खर्च करीब 86 प्रतिशत बढ़कर ₹10,830 करोड़ तक पहुंच गया, जिससे कंपनी का मुनाफा घाटे में बदल गया।

Business News: EPFO पोर्टल फिर हुआ लाइव, लेकिन PF क्लेम में होगी देरी! जानिए क्यों 2 हफ्ते तक करना पड़ सकता है इंतजार

तीन वजहों से बढ़ा दबाव

इंटरग्लोब एविएशन के प्रबंध निदेशक राहुल भाटिया ने कहा कि इस तिमाही में कंपनी के प्रदर्शन पर तीन प्रमुख कारणों का असर पड़ा—

  • विमान ईंधन की कीमतों में तेज़ उछाल
  • रुपये में कमजोरी और डॉलर की मजबूती से विदेशी मुद्रा लागत बढ़ना
  • पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी तनाव के कारण परिचालन और नेटवर्क पर असर

उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में चुनौतियां बनी रह सकती हैं, लेकिन कंपनी लागत नियंत्रण, नेटवर्क विस्तार और परिचालन क्षमता बढ़ाने पर लगातार काम कर रही है।

यात्रियों और बेड़े में हुआ विस्तार

तिमाही के दौरान इंडिगो ने करीब 3.13 करोड़ यात्रियों को अपनी सेवाएं दीं। कंपनी के बेड़े में अब 432 विमान शामिल हैं। वर्तमान में इंडिगो प्रतिदिन औसतन 2,298 उड़ानों का संचालन कर रही है, जिनमें 97 घरेलू और 46 अंतरराष्ट्रीय गंतव्य शामिल हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आने वाले महीनों में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आती है और वैश्विक परिस्थितियां सामान्य होती हैं, तो एयरलाइन की लाभप्रदता में सुधार देखने को मिल सकता है।

Show More

Related Articles

Back to top button