
विष्णापुरी विकास समिति के महासचिव श्रीराम शिवहरे ने बताया कि कॉलोनी परिवार द्वारा स्वाधीनता दिवस समारोह एवं मेधावी प्रतिभा सम्मान समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ आयोजित किया गया। समारोह में कॉलोनी की मेधावी प्रतिभाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिक एवं समिति के लेखा परीक्षक गौरी शंकर सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता आद्या प्रसाद तिवारी, छोटेलाल सिंह, इंद्रजीत यादव, कॉलोनी अध्यक्ष डॉ. मानसिंह, रुक्मणी कुमारी, गीता सिंह, फूलचंद्र सिंह एवं डॉ. दीपमाला पटेल सहित अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण के साथ हुआ। इस अवसर पर कॉलोनी की मेधावी प्रतिभाओं डॉ. दीपशिखा सिंह, प्रखर सिंह, डॉ. श्रिया सिंह, डॉ. जागृति शिवहरे, उषा कुमारी, नीलेंद्र सिंह, कार्तिकेय सिंह, रुद्र दुबे, तनीषा यादव, आशीष चंद्र, खुशी सिंह, श्रेया सिंह, अर्पिता सिंह, आदर्श सिंह, अदिति कुमारी, दीप्ति सिंह, अक्षिता शर्मा, अंशिका पांडे एवं वैभव गुप्ता आदि को तिरंगा पट्टिका, स्मृति-चिह्न एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर ‘प्रतिभा रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
जनमानस की ज्वलंत समस्याओं को समाचारों के माध्यम से प्रशासन एवं शासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए मुखर पत्रकार नवीन सारस्वत को अंगवस्त्र, स्मृति-चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर ‘नागरिक गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। वहीं समिति के महासचिव श्रीराम शिवहरे को भी समिति की ओर से अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह को सफल एवं गरिमामय बनाने में सुरेंद्र सिंह, इंजीनियर सत्यनारायण सिंह, नागेश सिंह, संतोष कुमार सिंह, लाल ठेकेदार, गजाधर सिंह, विजय सिंह, सत्यनारायण सिंह, राकेश शुक्ला, डॉ. वीरेंद्र सिंह, अशोक दुबे, सुरेश चंद यादव, मनोज गुप्ता, लाल सिंह कुशवाहा (राम जी आटा चक्की) सहित अनेक कॉलोनीवासियों ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में सम्मानित मेधावी प्रतिभाओं के अभिभावकों के साथ-साथ कॉलोनी परिवार के अनेक गणमान्य सदस्य—सूबेदार मेजर कल्पनाथ यादव, अंबोल सिंह, इंस्पेक्टर रामजीत यादव, दुनियापति सिंह, एस.के. सिंह, गुलाब सिंह, चंदा देवी, अनीता तिवारी, श्रीमती इंजीनियर एस.एन. सिंह, पुरुषोत्तम शुक्ला, कैप्टन टी.एन. सिंह, अनिलेश तिवारी, पैरा कमांडो राघव राम, नरेंद्र यादव, रामनारायण चौधरी, अमिता शिवहरे सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे। समारोह ने न केवल राष्ट्रभक्ति एवं सामाजिक एकता की भावना को मजबूत किया, बल्कि कॉलोनी की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी। विष्णापुरी विकास समिति ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान समाज की भावी पीढ़ी को प्रोत्साहित करने और उनमें राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



