
Mathura News:देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को अपने दो दिवसीय धार्मिक एवं निजी प्रवास पर सपरिवार वृंदावन पहुंचे। उनके साथ पत्नी सविता कोविंद, पुत्री स्वाति कोविंद और प्रशासनिक अधिकारियों का दल भी मौजूद रहा। उनके आगमन को देखते हुए स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।
पूर्व राष्ट्रपति और उनका परिवार वृंदावन के रुकमणि विहार स्थित एक निजी होटल में ठहरा हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर होटल की ओर जाने वाले मार्ग पर आम वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। इसके अलावा पूरे क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, रामनाथ कोविंद को रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल पहुंचकर साधु-संतों से मुलाकात करनी थी। हालांकि, रामकृष्ण मिशन मठ एवं मिशन के उपाध्यक्ष स्वामी भजनानंद महाराज के निधन के चलते उनका यह कार्यक्रम अंतिम समय में रद्द कर दिया गया।
फिलहाल पूर्व राष्ट्रपति अपने परिवार के साथ वृंदावन में निजी एवं धार्मिक प्रवास पर हैं।



