
Lucknow News- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार (11 नवंबर) को युवाओं और किसानों को बड़ी सौगात देंगे। लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सीएम योगी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा राजस्व विभाग के लिए निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से चयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।
इसके साथ ही अन्नदाताओं की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा को सुदृढ़ करते हुए ‘मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’ के अंतर्गत 4,300 लाभार्थी परिवारों को 215 करोड़ रुपये की सहायता राशि का वितरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तथा राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर उपस्थित रहेंगे।
Read Also-Business News- दीपावली पर यूपीआई लेनदेन की संख्या 32 फीसदी बढ़कर 91.69 करोड़ रही



