Pratapgarh News: माधव नगर से फतेनगर तक नई सड़क निर्माण कार्य शुरू

Pratapgarh News: Construction work on the new road from Madhav Nagar to Fatenagar has begun.

Pratapgarh News:जिले के माधव नगर (बैरागीपुर) से फतेनगर (बेनी का पुरवा) तक नई सड़क निर्माण कार्य का सोमवार को शुभारंभ हुआ। चेयरमैन प्रतिनिधि उदय शंकर पाण्डेय ने फीता काटकर निर्माण कार्य शुरू कराया।

सड़क बनने से माधव नगर, फतेनगर सहित आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। सड़क निर्माण शुरू होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान रजनीश शुक्ला (नंचू भेंडी), राजेश यादव, प्रदीप मौर्या, कमलेश मौर्या, अंकित यादव, रंजीत यादव, रामसजीवन यादव, हरीलाल यादव, कुलदीप तिवारी, शुभम तिवारी, जितेंद्र कुमार तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ठेकेदार अनवर भी मौके पर मौजूद रहे।

Read Also-Bollywood News: इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर G9’ की रिलीज डेट तय, आयुष्मान की फिल्म से होगी टक्कर

रिपोर्ट-उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button