Mau News-राशन कोटेदारों के लिए बड़ी खुशखबरी, कमीशन बढ़कर 125 रुपये प्रति कुंतल

Mau News – Great news for ration dealers: commission increased to ₹125 per quintal.

Mau News:घोसी तहसील क्षेत्र में सोमवार को राशन कोटेदारों के लाभांश में वृद्धि और राशन वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन कोटेदारों) का लाभांश 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल करने का बड़ा फैसला सुनाया, जिससे कोटेदारों में खुशी की लहर दौड़ गई।

कोटेदारों का लाभांश 90 रुपये प्रति कुंतल से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल किया गया।

‘सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी’ के अंतर्गत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ हुआ।नई व्यवस्था से राशन वितरण प्रणाली में उच्च पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी।

घोसी ब्लॉक में उपस्थित कोटेदारों ने मुख्यमंत्री के संबोधन और नई व्यवस्था के शुभारंभ का सीधा प्रसारण देखा।

कार्यक्रम में प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में एमएलसी विच्छेलाल राजभर, खंड विकास अधिकारी घोसी कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव, नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, सप्लाई इंस्पेक्टर अमित कुमार, सुभासपा प्रदेश उपाध्यक्ष फागू सिंह, मंजीत पासवान, पूर्ति लिपिक घोसी, सप्लाई क्लर्क सत्यप्रकाश, आर्यन गौतम और अमित यादव सहित तहसील क्षेत्र के विभिन्न ब्लॉकों के उचित दर विक्रेता उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सभी कोटेदारों को नई फीडबैक प्रणाली और राशन वितरण व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी।

Read Also-Pratapgarh News: माधव नगर से फतेनगर तक नई सड़क निर्माण कार्य शुरू

Show More

Related Articles

Back to top button