
UP Mau News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के टडियांव स्थित नवनिर्मित 100 बेड अस्पताल से एक बेहद सुखद और उत्साहजनक खबर सामने आई है। अस्पताल के चालू होने के पहले ही दिन डॉक्टरों की टीम ने अपनी मुस्तैदी और सेवा भावना का परिचय देते हुए एक महिला का सुरक्षित और सफल नॉर्मल प्रसव (नॉर्मल डिलीवरी) कराया। अस्पताल के संचालन के पहले ही दिन मिली इस बड़ी कामयाबी से स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय जनता में खुशी की लहर दौड़ गई है।
डॉक्टरों की टीम ने पहले ही दिन दिखाया दम
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. दिनेश चन्द्रा के विशेष प्रयासों और कुशल निर्देशन में डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की पूरी टीम पहले दिन से ही पूरी तरह एक्शन मोड में दिखी। अस्पताल में भर्ती मरीज शिमला (पत्नी संतोष), निवासी ग्राम ढेकवारा, को प्रसव पीड़ा होने पर डॉक्टरों ने सूझबूझ से काम लिया।
सीएमएस डॉ. दिनेश चन्द्रा की अगुवाई में पूरी टीम ने तत्परता दिखाते हुए महिला का सुरक्षित नॉर्मल प्रसव कराया। अस्पताल में किलकारी गूंजते ही पूरे स्टाफ के चेहरे खिल उठे। महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है।
इस ऐतिहासिक और सफल प्रसव को अंजाम देने वाली टीम में मुख्य रूप से निम्नलिखित डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहे—
• डॉ. दिनेश चन्द्रा (सीएमएस)
• डॉ. सुजीत मिश्रा (बाल रोग विशेषज्ञ)
• इस्रावती देवी (ए.एन.एम.)
• गरिमा राय (एन.ओ.)
• अंशु चौहान (एन.ओ.)
• साधना भारती (डब्ल्यू.ए.)
• अनीता (डब्ल्यू.एस.)
पहले ही दिन अस्पताल में मिली इस शानदार सुविधा और संवेदनशीलता को देखकर नवजात बच्ची के परिजन फूले नहीं समा रहे हैं। उन्होंने डॉक्टरों की टीम का सहृदय आभार व्यक्त किया है।
वहीं, कोपागंज, घोसी और आसपास के क्षेत्र के लोगों ने इस पहल पर भारी प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि टडियांव 100 बेड अस्पताल के सुचारू रूप से शुरू होने से अब गरीब और जरूरतमंद मरीजों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर नहीं भटकना पड़ेगा।
जिला संवाददाता, एक संदेश मऊ घोसी (टडियांव)



