
Jio Canva Pro Offer: रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए बड़ा ऑफर पेश किया है। जियो और Canva की साझेदारी के तहत पात्र ग्राहकों को 12 महीने तक Canva Pro या Canva Pro Lite मुफ्त दिया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इस ऑफर की कीमत 4,000 रूपये तक है। ऑफर का लाभ 16 सितंबर 2026 से MyJio ऐप के जरिए लिया जा सकेगा।
399 रूपये वाले जियो प्लान पर मिलेगा Canva Pro
जियो यूजर्स को मिलने वाला Canva सब्सक्रिप्शन उनके रिचार्ज प्लान पर निर्भर करेगा। 399 रूपये वाले पात्र जियो प्लान के ग्राहकों को 12 महीने के लिए Canva Pro मिलेगा। वहीं, 349 रूपये और उससे ऊपर के चुनिंदा 2GB/day डेटा प्लान वाले पात्र ग्राहकों को Canva Pro Lite का लाभ मिलेगा।
खास बात यह है कि इस ऑफर के लिए ग्राहकों को कोई अतिरिक्त शुल्क या छिपा हुआ चार्ज नहीं देना होगा।
छात्रों और कंटेंट क्रिएटर्स को मिलेगा फायदा
Canva के प्रीमियम टूल्स का इस्तेमाल छात्र, कंटेंट क्रिएटर्स, प्रोफेशनल्स और छोटे कारोबारी अपने रोजमर्रा के काम में कर सकते हैं। मोबाइल से ही स्कूल प्रोजेक्ट, सोशल मीडिया पोस्ट, प्रेजेंटेशन, मार्केटिंग मटीरियल और त्योहारों की ग्रीटिंग तैयार की जा सकती है। Canva पर हिंदी समेत कई भारतीय भाषाओं में भी कंटेंट तैयार करने की सुविधा है।
Canva Pro Lite में मिलेंगे ये फीचर्स
Canva Pro Lite में लाखों प्रीमियम टेम्पलेट, फोटो, वीडियो और फॉन्ट के अलावा Background Remover, Magic Resize और 50GB क्लाउड स्टोरेज जैसे फीचर्स मिलेंगे।
वहीं, Canva Pro में इन सुविधाओं के साथ Canva AI, Content Planner, ज्यादा AI लिमिट और 100GB क्लाउड स्टोरेज जैसे अतिरिक्त फीचर्स भी उपलब्ध होंगे।
MyJio ऐप से ऐसे एक्टिवेट करें Canva ऑफर
पात्र जियो ग्राहक इस ऑफर को 16 सितंबर से MyJio ऐप के जरिए एक्टिवेट कर सकेंगे। इसके लिए MyJio ऐप खोलकर Canva ऑफर पर टैप करना होगा। इसके बाद ग्राहक उपलब्ध Canva सब्सक्रिप्शन का लाभ लेकर डिजाइन तैयार करना शुरू कर सकेगा।
जियो ने बताया साझेदारी का मकसद
रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रेसिडेंट किरण थॉमस के मुताबिक, इस साझेदारी के जरिए जियो का लक्ष्य लाखों भारतीयों तक AI आधारित डिजाइन टूल्स की पहुंच आसान बनाना है। इससे छात्रों, क्रिएटर्स और छोटे कारोबारियों को अपनी पसंद की भाषा में सीखने और काम करने में मदद मिलेगी।



