New Delhi news: भारत-इक्वाडोर रिश्तों को नई रफ्तार, बहुपक्षीय मंचों पर बढ़ेगा सहयो

नई दिल्ली में अहम बैठक, व्यापार से लेकर डिजिटल सहयोग तक कई मुद्दों पर बनी सहमति

New Delhi news: इक्वाडोर की विदेश मंत्री गैब्रिएला सोमरफेल्ड रोसेरो ने नई दिल्ली में अपने भारतीय समकक्ष डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, स्वास्थ्य, कृषि, डिजिटल क्षेत्र और क्षमता निर्माण (कैपेसिटी बिल्डिंग) जैसे प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी को और गहरा करने पर चर्चा की।

इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है। गैब्रिएला का यह पहला भारत दौरा है, जिसे दोनों देशों के संबंधों के लिए अहम माना जा रहा है। गैब्रिएला और डॉ. जयशंकर की बैठक के बाद दोनों देशों ने बहुपक्षीय मंचों पर एक-दूसरे के साथ मिलकर और निकटता से सहयोग करने पर सहमति व्यक्त की। इस दौरान जयशंकर ने इक्वाडोर द्वारा भारत के नेतृत्व वाले अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) और इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (आईबीसीए) में शामिल होने की प्रक्रिया शुरू करने के फैसले का स्वागत किया। दोनों देशों के बीच ‘क्विक इम्पैक्ट प्रोजेक्ट्स’ के कार्यान्वयन के लिए फंडिंग पर एक समझौता भी हुआ, जिसे आपसी विकास साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा इक्वाडोर की विदेश मंत्री गैब्रिएला सोमरफेल्ड रोसेरो का स्वागत करते हुए हमें खुशी हो रही है। यह उनकी भारत की पहली यात्रा है। हमने व्यापार, स्वास्थ्य, कृषि, डिजिटल और क्षमता निर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की। हम बहुपक्षीय मंचों पर भी मिलकर काम करेंगे।

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा क्विक इम्पैक्ट प्रोजेक्ट्स’ को लागू करने के लिए फंडिंग पर हुआ समझौता हुआ। यह हमारी विकास साझेदारी को और गहरा करने की दिशा में एक अहम कदम है।

यह भी पढ़ें:New Delhi News: जयशंकर! आर्थिक साझेदारी, निवेश को बढ़ावा देगा भारत-न्यूजीलैंड एफटीए

इससे पहले गैब्रिएला ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान उनका केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल तथा विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा से भी मिलने का कार्यक्रम है।

भारत और दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर के बीच द्विपक्षीय संबंध पारंपरिक रूप से सौहार्दपूर्ण रहे हैं, जो पिछले कुछ वर्षों में विशेष रूप से व्यापार और कूटनीति के क्षेत्र में और अधिक गहरे हुए हैं। हाल ही में नवंबर 2025 में इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में भारत के निवासी (रेसिडेंट) दूतावास का उद्घाटन किया गया था, जो दोनों देशों की बढ़ती प्रतिबद्धता को दर्शाता है

दोनों देश एक वरीयता व्यापार समझौते (पीटीए) पर चर्चा कर रहे हैं और ‘संयुक्त आर्थिक और व्यापार समिति’ (जेटको) के माध्यम से सहयोग बढ़ा रहे हैं। इक्वाडोर भारत के डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे (डीपीआई) और यूपीआई जैसे भुगतान प्रणालियों में भी गहरी रुचि दिखा रहा है।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

Show More

Related Articles

Back to top button