
Sonbhadra News-शहीद-ए-आजम भगत सिंह को भारत रत्न से अलंकृत किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को शहीद ए आजम भगत सिंह चेतना संस्था सोनभद्र के तत्वावधान में चाचा नेहरू पार्क राबर्ट्सगंज में प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत सरदार अजीत सिंह भंडारी, सरदार प्रितपाल सिंह, शिक्षक नेता इंदु प्रकाश सिंह, युवा सपा नेता विवेक सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी राजाराम दुबे, मंडल अध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष देवानंद पाठक, जिला संगठन मंत्री राकेश चौधरी सहित कई लोगों ने हस्ताक्षर कर भारत रत्न की मांग की।
संस्था के अध्यक्ष क्रांति सिंह ने कहा कि शहीद भगत सिंह देश के करोड़ों नौजवानों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीद भगत सिंह वास्तव में भारत रत्न के असली हकदार हैं।
अभियान संयोजक अभिषेक मिश्रा ने बताया कि यह हस्ताक्षर अभियान उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूरे भारतवर्ष में चलाया जाएगा। इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा ताकि शहीद-ए-आजम को भारत रत्न से सम्मानित किया जा सके।
Read Also-Varanasi News-वाराणसी में पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले- नारी शक्ति से डरते हैं परिवारवादी दल



