
सोनभद्र। महिला आरक्षण बिल संसद के सदनो में पास नही होने से नाराज भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ ने जनपद के जिला कचहरी तिराहे पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।
इस भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री डॉ रूबी गुप्ता के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि शुक्रवार को भारत के महान लोकतांत्रिक इतिहास में एक काला अध्याय जुड़ गया है। विपक्ष द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के लिए जरूरी संविधान संशोधन बिल को पारित न होने देना ‘भारत माता’ के सम्मान पर आघात है।
भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री डॉ रूबी गुप्ता ने कहा कि यह देश की समूची मातृ शक्ति के साथ धोखा है। महिलाओं के लोकतांत्रिक अधिकार का हरण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण देकर ऐतिहासिक कदम उठाया, लेकिन विपक्ष ने राजनीति के चलते बिल को रोक दिया जो महिला अधिकार की बात करने वाली पार्टियों का मुखौटा सामने आ गया है।
महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर आरोप लगाया कि कांग्रेस और सपा समेत पूरा विपक्ष नही चाहती कि महिलाएं पंचायत से लेकर संसद तक नेतृत्व करें। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति का अपमान करने वालों को जनता सबक सिखाएगी। इस प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा और बिल को जल्द पारित कराने की मांग किया।
Also Read: Dowry Law India: दहेज मामले पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी के परिवार पर नहीं चलेगा केस
इस मौके पर अमरावती, चंद्रावती , लक्ष्मी, आशा देवी, मुन्नी सोनी , हीरावती, पार्वती, भागीरथी, यशोदा , कमला, निर्मला, रानी, बरखा समेत कई महिलाएं मौजूद रही।
रिपोर्ट : रवि पाण्डेय
सोनभद्र



