
Pratapgarh News:अजगरा क्षेत्र में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘अजगरा महोत्सव’ में स्थानीय संस्कृति और लोक प्रतिभाओं की शानदार झलक देखने को मिली। महोत्सव में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री मयंकश्वर शरण सिंह, जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, विश्वनाथगंज विधायक जीत लाल पटेल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्थानीय कलाकारों और प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से क्षेत्र की लोक संस्कृति और कला का प्रदर्शन किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
सुरक्षा व्यवस्था रही मुस्तैद
महोत्सव को लेकर थाना लीलापुर पुलिस की ओर से सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए। पुलिस की सतर्कता के बीच कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न हुआ।
रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत


