
Pratapgarh News:नगर पंचायत के दीवानी वार्ड में रविवार को मधुमक्खी उद्यमिता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वाराणसी से पहुंचे विशेषज्ञ मोहित आनंद पाठक ने प्रतिभागियों को मधुमक्खी पालन की उपयोगिता, संभावनाओं और इससे जुड़े व्यवसाय के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ता समेत अन्य अतिथियों का सम्मान भी किया गया।
विशेषज्ञ मोहित आनंद पाठक ने कहा कि मधुमक्खियां मानव जीवन और पर्यावरण के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने मधुमक्खी पालन को स्वरोजगार का बेहतर माध्यम बताते हुए प्रतिभागियों को इसके विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। शिविर में लोगों ने मधुमक्खी पालन से संबंधित कई सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञ ने समाधान बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश ने की, जबकि संचालन अमन त्रिपाठी ने किया। आयोजकों की ओर से विशेषज्ञ मोहित आनंद पाठक का माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मान किया गया।
इस मौके पर अनूप पांडेय, विपिन शुक्ला, विकास पांडेय, शिव नारायण शुक्ला, शिवम वर्मा, गुरुदीन, प्रशांत दुबे, सौम्या, रामा देवी, अमरावती, खुशी, साधना, मधु शुक्ला, उमा त्रिपाठी, नागेश त्रिपाठी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
Read Also-Pratapgarh News -राजा मांधाता ने किया था पद्मा एकादशी का व्रत, धर्माचार्य ने बताया महत्व
रिपोर्ट : उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत



