Pratapgarh News: पट्टी थाना क्षेत्र की घटना पर एसपी ने निरीक्षक और उपनिरीक्षक को किया निलंबित

Pratapgarh News: SP suspends Inspector and Sub-Inspector over incident in Patti police station area.

Pratapgarh News:थाना पट्टी क्षेत्र में हुई घटना का पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने संज्ञान लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मामले में लापरवाही के आरोपों के बीच एक निरीक्षक और एक उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई भी की जा रही है। कार्रवाई की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार भाटी ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की जांच और आगे की विधिक प्रक्रिया नियमानुसार जारी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Read Also-Pratapgarh News: हत्या के मामले में आठ साल से फरार 25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट : उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button