Entertainment News: ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का नया गाना ‘जाने किस मोड़ पे’ रिलीज

Entertainment News: New song 'Jaane Kis Mod Pe' from 'Pehla Pyaar Doosri Baar' released.

Entertainment News:फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का नया गाना ‘जाने किस मोड़ पे’ रिलीज हो गया है। गायक दर्शन रावल की आवाज में सजे इस गाने में पहले प्यार की यादों, दोस्ती और दोबारा किसी से मिलने की उम्मीद को खूबसूरती से पेश किया गया है। गाने को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। हल्के-फुल्के संगीत और युवा प्रेम की भावनाओं से भरपूर यह गीत फिल्म की कहानी के अहम पहलुओं को सामने लाता है।

गाने में तीन दोस्तों को स्कूल रीयूनियन के लिए सफर करते दिखाया गया है। इस यात्रा के पीछे उनकी अपने पहले क्रश से दोबारा मिलने की उम्मीद छिपी है। सफर के दौरान उनके मन में उत्साह के साथ घबराहट भी है, क्योंकि उन्हें नहीं पता कि इतने साल बाद मुलाकात कैसी होगी और जिंदगी उन्हें किस मोड़ पर ले जाएगी।

दर्शन रावल ने गाने को आवाज दी है, जबकि इसके बोल गुरप्रीत सैनी ने लिखे हैं और संगीत रोचक कोहली ने तैयार किया है। दर्शन के मुताबिक, गाने में इंतजार और उम्मीद का ऐसा एहसास है, जो श्रोताओं को अपनी पुरानी यादों तक ले जा सकता है। वहीं, रोचक कोहली ने इसमें पहले प्यार से दोबारा मिलने की उत्सुकता और बेचैनी को संगीत के जरिए उभारने की कोशिश की है।

टी-सीरीज म्यूजिक पर रिलीज हुए इस गाने में फिल्म के कलाकार स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्या, तुषार छिब्बर और सरगुन कौर लूथरा नजर आ रहे हैं। फिल्म का सह-निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग ने किया है। युवा प्रेम, दोस्ती और रिश्तों को नए सिरे से समझने की कहानी पर आधारित यह फिल्म 23 अक्टूबर, 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Read Also- UP Election 2027: मुरादाबाद मंडल की 4 आरक्षित सीटों पर सपा की बढ़ी चुनौती, दो चुनाव से लगातार हार; नगीना बना मजबूत गढ़

Show More

Related Articles

Back to top button