
Sonbhadra News:सोमवार को इनर व्हील क्लब ऑफ रॉबर्ट्सगंज “आर्या” द्वारा जय ज्योति इंटर कॉलेज, चुर्क में मेंस्ट्रुअल हेल्थ एंड हाइजीन अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य अतिथि ने छात्राओं को मासिक धर्म स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता, सुरक्षित सैनिटरी पैड के उपयोग एवं उचित निस्तारण के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही छात्राओं के बीच सैनिटरी पैड का वितरण भी किया गया।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य किशोरियों में मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों और झिझक को दूर करना, उन्हें सही जानकारी देना तथा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाना था।
इनर व्हील क्लब ऑफ रॉबर्ट्सगंज “आर्या” समाज में महिलाओं एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस दौरान इस क्लब की अध्यक्ष रितु अग्रवाल, सचिव नीलू अग्रवाल,पूर्वाध्यक्ष वंदना वर्मा भाजपा महिला मोर्चा काशी क्षेत्र की क्षेत्री मंत्री प्रमिला त्रिपाठी उर्फ़ गुड़िया ,टीचर्स मे अमिता पाण्डेय,(प्रिंसिपल ),अनुपमा,महिमा राय,सौम्या सिंह, श्वेता, चंद्राकला आदि लोग मौजूद रहें।
Read Also-Entertainment News: फिल्म ‘ईठा’ में दिखेगी महाराष्ट्र की तमाशा संस्कृति की अनकही दुनिया



