Bollywood News: ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर रिलीज

Bollywood News:‘है जवानी तो इश्क होना है’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में कॉमेडी, कन्फ्यूजन और पारिवारिक ड्रामे का भरपूर तड़का देखने को मिला है। वरुण का सिग्नेचर कॉमिक अंदाज और दोनों अभिनेत्रियों के साथ उनकी ताजा केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

करीब 3 मिनट 15 सेकंड लंबे ट्रेलर की शुरुआत एक शादीशुदा जोड़े के तलाक से होती है। कहानी में मृणाल ठाकुर वरुण पर हर समय रोमांस करने का आरोप लगाती हैं, जबकि वरुण का किरदार इसे परिवार बढ़ाने की कोशिश बताता है। इसी बीच क्लब में पूजा हेगड़े की एंट्री होती है और वरुण खुद को सिंगल बताकर नई मुश्किलों में फंस जाते हैं। कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है, जब अलग रह रही पत्नी मृणाल अपनी प्रेग्नेंसी की खबर देती हैं और फिर पूजा भी मां बनने वाली होती हैं। एक ही समय पर दो महिलाओं की प्रेग्नेंसी से वरुण की जिंदगी में जबरदस्त अफरा-तफरी और हास्यपूर्ण हालात पैदा हो जाते हैं।

फिल्म के जरिए डेविड धवन एक बार फिर अपनी पारंपरिक फैमिली कॉमेडी शैली में लौटते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में हास्य और मनोरंजन का तगड़ा डोज देखने को मिलता है। फिल्म में राकेश बेदी, चंकी पांडे, जिमी शेरगिल, मौनी रॉय, राजेश कुमार और अली असगर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रेलर की एक और खास बात लोकप्रिय गीत ‘चुन्नरी चुन्नरी’ का नया संस्करण है, जिसने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Read Also-रोजगार मेला 2026: पीएम मोदी ने 51 हजार युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, रेलवे में सबसे ज्यादा भर्तियां

Show More

Related Articles

Back to top button