हस्ताक्षर अभियान में यात्रियों और रेलकर्मियों ने लिया हिस्सा

Passengers and railway employees participated in the signature campaign

स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत शुक्रवार को प्रयागराज जंक्शन पर स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज रजनीश अग्रवाल ने किया। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और रेलकर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनकी तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान स्वच्छ एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प भी लिया गया।

नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश
भारत स्काउट एवं गाइड टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों और रेलकर्मियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। नाटक में कचरे के उचित निस्तारण, सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने और स्वच्छता अभियान में आमजन की भागीदारी का संदेश दिया गया। स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल के नेतृत्व में अधिकारियों, कर्मचारियों और यात्रियों ने अभियान में हिस्सा लेकर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। अभियान के माध्यम से स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया। प्रयागराज मंडल के अन्य सभी स्टेशनों पर भी स्वच्छता शपथ, जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों के जरिए यात्रियों, रेलकर्मियों और आमजन को स्वच्छता को दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक/सामान्य दीपक कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक/इन्फ्रा धनंजय कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल पर्यावरण एवं रखरखाव प्रबंधक विक्रम सिंह कोली सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, रेलकर्मी एवं संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे। प्रयागराज मंडल, उत्तर मध्य रेलवे की ओर से स्वच्छता ही सेवा एवं स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्टेशनों और रेल परिसरों में लगातार स्वच्छता संबंधी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। रेल प्रशासन का उद्देश्य ‘स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारतÓ के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है।

रिपोर्ट:आकाश त्रिपाठी

Show More

Related Articles

Back to top button