Pratapgarh News: अधिवक्ताओं ने कैशलेस उपचार का किया स्वागत, सुरक्षा अधिनियम की लगाई गुहार

Pratapgarh News: Advocates welcome cashless medical treatment; call for a security act.

Pratapgarh News:प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा अधिवक्ताओं को सालाना पांच लाख रूपये कैसलेस उपचार की सुविधा को लेकर मंगलवार को वकीलों में प्रसन्नता देखी गयी। वहीं अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लेकर भी हुंकार भरी। वकीलों की आम सभा को संबोधित करते हुए आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री की यह घोषण देर आये पर दुरूस्त आये के तहत संतोषजनक है।

उन्होंने कहा कि उपचार की सुविधा प्रदेश के सभी अधिवक्ताओं समान रूप से मिलनी चाहिए। पूर्व अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश ने कहा कि हालही में कानपुर में अधिवक्ताओं के प्रदेश सम्मेलन में कैशलेस हेल्थ बीमा का प्रस्ताव पारित किया गया था। उन्होंने कहा कि यह अधिवक्ताओं के संघर्ष की एक और जीत है। अधिवक्ताओं ने आमसभा में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम की मांग को लेकर नारेबाजी भी की। सभा की अध्यक्षता संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेशचन्द्र तिवारी व संचालन पूर्व महामंत्री संतोष पाण्डेय ने किया। इस मौके पर टीपी यादव, शिवाकान्त उपाध्याय, विपिन शुक्ल, सुशील शुक्ल, रामलगन यादव, शिवनारायण शुक्ल, केके शुक्ला, दीपेन्द्र तिवारी, रामलखन शर्मा, सिंटू मिश्रा आदि अधिवक्ता रहे।

Read Also-rajasthan civic polls: राजस्थान निकाय चुनाव में निर्दलियों का दबदबा, CM भजनलाल शर्मा के गृह क्षेत्र में BJP को झटका

रिपोर्ट-उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button