Varanasi News : काशी विश्वनाथ धाम में माता अहिल्याबाई होल्कर का पुण्य स्मरण, प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित

Varanasi News : काशी विश्वनाथ धाम में माता अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर न्यास ने उनके सनातन धर्म और काशी विश्वनाथ मंदिर के पुनरोद्धार में योगदान को याद किया।

Varanasi News : श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से रविवार को काशी विश्वनाथ धाम में लोकमाता माता अहिल्याबाई होल्कर का पुण्य स्मरण, अर्चन एवं आरती कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर धाम परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सनातन धर्म और काशी विश्वनाथ मंदिर के पुनरोद्धार में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सभी ने माता अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों और लोककल्याणकारी कार्यों का स्मरण किया।

मंदिर न्यास ने कहा कि सनातन लोकचेतना को सशक्त और जीवंत बनाए रखने में माता अहिल्याबाई होल्कर का योगदान अप्रतिम रहा है। काशी विश्वनाथ मंदिर के इतिहास में कई बार आए संकटों और पुनर्निर्माण के दौर में वर्तमान स्वरूप के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

न्यास ने यह भी कहा कि वह सनातन परंपरा के महापुरुषों और महान मातृशक्ति की प्रेरणादायक गाथाओं को संरक्षित, प्रचारित और जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सनातन चेतना को जागृत रखने और आने वाली पीढ़ियों तक इन प्रेरणाओं को पहुंचाने के लिए मंदिर प्रशासन लगातार प्रयासरत है।

माता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और कार्य आज भी समाज को धर्म, सेवा और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा प्रदान करते हैं। उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धालुओं ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

Show More

Related Articles

Back to top button