
Foldable iPhone: टेक दिग्गज Apple का पहला बहुप्रतीक्षित फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo आज यानी 23 अक्टूबर से भारत समेत ग्लोबल मार्केट में आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। सितंबर में लॉन्च किए गए इस फोन को लेकर टेक प्रेमियों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। भारत में Apple Store के बाहर इसे खरीदने के लिए लोगों की लंबी कतारें नजर आई हैं। आइए जानते हैं इस लग्जरी डिवाइस के फीचर्स, कीमत और अन्य खासियतों के बारे में।
डिस्प्ले और डिजाइन एप्पल के इस फोल्डेबल फोन में शानदार डिस्प्ले कॉम्बिनेशन दिया गया है। इसमें 7.6 इंच की बड़ी इनर डिस्प्ले मिलती है, जिसे खोलने पर यह टैबलेट जैसा अनुभव देती है—जिसका उपयोग वीडियो देखने, गेम खेलने और मल्टीटास्किंग (एक साथ दो ऐप्स पर काम करने) के लिए किया जा सकता है। वहीं, फोन बंद करने पर 5.4 इंच की आउटर डिस्प्ले मिलती है, जिससे इसे एक सामान्य स्मार्टफोन की तरह आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
भारत में क्या है कीमत और ऑफर्स? iPhone Duo को सुपर-प्रीमियम सेगमेंट में उतारा गया है।
-
बेस मॉडल (256GB): 2,99,900 रुपये
-
512GB वेरिएंट: 3,24,900 रुपये
-
1TB वेरिएंट: 3,74,900 रुपये
-
2TB टॉप मॉडल: 4,49,900 रुपये
इसे Apple के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर के साथ-साथ Croma, Reliance Digital और Vijay Sales जैसे प्रमुख रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। कंपनी पुराने iPhone 13 या उससे नए मॉडल्स को एक्सचेंज करने पर 81,500 रुपये तक का एक्सचेंज क्रेडिट दे रही है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 7,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक और 12 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी उपलब्ध है।
रिपेयरिंग कॉस्ट भी है चर्चा का विषय फीचर्स और डिजाइन के अलावा इस फोन की रिपेयरिंग लागत ने भी बाजार में सुर्खियां बटोरी हैं। इसकी बड़ी इनर स्क्रीन के डैमेज होने या टूटने पर उसे बदलवाने का खर्च करीब 1.5 लाख रुपये तक पहुंच सकता है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि एप्पल का यह फोन यूजर्स के डेली यूसेज के तरीके को कितना बदल पाता है।
written by Siddhi Srivastava



