UP Lucknow: प्रतीक यादव की तेरहवीं में पहुंचे CM योगी, अपर्णा यादव से मिल जताया शोक

मुलायम परिवार की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तेरहवीं के कार्ड में दिखी पूरे यादव कुनबे की एकजुटता

UP Lucknow: राजधानी Lucknow में सोमवार को समाजवादी पार्टी संस्थापक Mulayam Singh Yadav के छोटे बेटे Prateek Yadav की तेरहवीं और श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath भी ब्रह्म भोज में शामिल होने पहुंचे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी नेत्री Aparna Yadav समेत पूरे यादव परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सीएम योगी परिवार के सदस्यों से बातचीत करते नजर आए।

तेरहवीं के कार्ड ने खत्म की चर्चाएं

रविवार शाम अपर्णा यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेरहवीं का निमंत्रण कार्ड साझा किया था। इस कार्ड में Akhilesh Yadav, सांसद Dimple Yadav, Shivpal Singh Yadav समेत पूरे यादव परिवार के नाम शामिल थे।

कार्ड सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। कई लोगों ने इसे यादव परिवार की एकजुटता का संकेत माना।

सैफई की परंपरा को लेकर भी हुई चर्चा

प्रतीक यादव की तेरहवीं को लेकर सैफई की परंपरा भी चर्चा में रही। दरअसल, मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई में लंबे समय से तेरहवीं भोज की परंपरा लगभग खत्म हो चुकी है। माना जाता है कि गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ कम करने के लिए गांव में यह फैसला लिया गया था।

इसी वजह से मुलायम सिंह यादव के निधन के समय भी पारंपरिक तेरहवीं नहीं की गई थी। उस दौरान परिवार ने श्रद्धांजलि सभा और हवन का आयोजन किया था। ऐसे में प्रतीक यादव की तेरहवीं को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन परिवार द्वारा जारी निमंत्रण के बाद स्थिति साफ हो गई।

UP Lucknow News: मेदांता में भर्ती Ajay Rai के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रतापगढ़ में हनुमान चालीसा पाठ

13 मई को हुआ था निधन

बताया जा रहा है कि Prateek Yadav का निधन 13 मई 2026 को हुआ था। उनकी तबीयत पिछले कुछ समय से खराब चल रही थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार हार्ट में ब्लड क्लॉटिंग को मौत की बड़ी वजह माना गया।

इसके बाद 14 मई को गोमती नदी किनारे उनका अंतिम संस्कार किया गया था। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई थी।

Show More

Related Articles

Back to top button