
UP Lucknow News: प्रदेश अध्यक्ष,पूर्व मन्त्री श्री अजय राय जी के अस्वस्थ होने एवम मेदान्ता हॉस्पिटल में भर्ती होने की सूचना पर उनके शीघ्र स्वास्थ लाभ और लम्बी उम्र की मंगलकामना हेतु आज प्रतापगढ़ जनपद के ट्रेजरी चौराहा स्थित श्री हनुमान मंदिर में एक भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया l
जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी एडवोकेट जी के कुशल नेतृत्व में एकत्रित हुए समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरी श्रद्धा के साथ श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया और उसके पश्चात दिव्य हवन, विधि-विधान से पूजन एवं आरती संपन्न कर प्रभु से अपने जनप्रिय नेता की कुशलता की प्रार्थना की। इस अवसर पर उपस्थित जनों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया l
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ के अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने श्रीहनुमान जी महाराज से प्रार्थना किए कि प्रदेश अध्यक्ष जल्द से जल्द पूर्णतः स्वस्थ होकर पुनः संगठन एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय हों।
जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने अपने बयान में कहा, “माननीय अजय राय जी सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि संघर्ष, साहस और जनसेवा की जीती-जागती मिसाल हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी जिस मजबूती और निर्भीकता से उन्होंने जनता की आवाज़ बुलंद की है, वह हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा है। उनके नेतृत्व में संगठन ने नई ऊर्जा और धार पाई है। हमें पूर्ण विश्वास है कि वे शीघ्र स्वस्थ होकर पहले से भी अधिक जोश और संकल्प के साथ जनता की लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे।”
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस समय उनके साथ खड़ा है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, जिला महासचिव अंजली उपाध्याय, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला,शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष काशी नारायण मिश्रा, जिला सचिव डॉ. अभय प्रताप सिंह,जिला उपाध्यक्ष राम शिरोमणि वर्मा,मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिन्हा,चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ दीपक शुक्ला, जिला सचिव कृष्णा कान्त शुक्ल, जिला प्रवक्ता सुरेश कुमार मिश्र, जिला सचिव अशोक सिंह मुन्ना, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज,जिला उपाध्यक्ष करुण पांडेय, जिला उपाध्यक्ष इन्द्रानंद तिवारी,भवानी शंकर दूबे,रविन्द्र मिश्र,पृथ्वी राज गौतम,त्रिपुरारी नाथ,अतुल पाण्डेय, ऋषिकेश मिश्र,अंजनी कुमार पांडेय आदि मुख्य रूप से उपस्तिथ रहे l
उक्त आशय कीजानकारी
वेदान्त तिवारी
कोषाध्यक्ष कंट्रोल रूम इंचार्ज जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ ने दी है l रिपोर्ट उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत



