
Kerala Political News: कांग्रेस नेता V. D. Satheesan ने सोमवार को Kerala के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राजधानी Thiruvananthapuram के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल Rajendra Vishwanath Arlekar ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
वीडी सतीशन के साथ उनके 20 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने भी शपथ ग्रहण की। इस समारोह के साथ ही राज्य में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की सत्ता में वापसी हो गई है। वहीं Pinarayi Vijayan के नेतृत्व वाली वाम सरकार के एक दशक लंबे शासन का अंत हो गया।
पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि केरल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर वीडी सतीशन को शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य की नई सरकार को जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में हर संभव सहयोग देगी।
कई वरिष्ठ नेताओं ने ली शपथ
शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें Ramesh Chennithala, K. Muraleedharan, A. P. Anil Kumar और केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष Sunny Joseph शामिल रहे।
इसके अलावा Indian Union Muslim League के नेता P. K. Kunhalikutty, Revolutionary Socialist Party के Shibu Baby John, Kerala Congress के Mons Joseph और Anoop Jacob ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
Kerala New CM: केरल में मुख्यमंत्री चेहरे पर सस्पेंस खत्म होगा आज, कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक
समारोह में मौजूद रहे कांग्रेस के बड़े नेता
शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge, सांसद Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। समारोह में बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता भी पहुंचे।
विधानसभा चुनाव में UDF की बड़ी जीत
हाल ही में हुए केरल विधानसभा चुनाव में UDF ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 140 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटों पर जीत दर्ज की। अकेले कांग्रेस ने 63 सीटें जीतकर राज्य में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
करीब 15 साल बाद कांग्रेस नेतृत्व वाला गठबंधन राज्य की सत्ता में लौटा है। इससे पहले दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री Oommen Chandy के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार सत्ता में आई थी।
नई सरकार के गठन के बाद अब राज्य में विकास, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को लेकर लोगों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।



