Mau News-मऊ में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा को दी भावभीनी विदाई

Mau News-मऊ कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित एक गरिमामय समारोह में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन मऊ के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने जनपद के निर्वतमान जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा को भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर उनके सफल कार्यकाल और जनहित में किए गए कार्यों की सराहना की गई।

समारोह में कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष दिनेश राय ने जिलाधिकारी को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रवीण मिश्रा का कार्यकाल अत्यंत सराहनीय रहा और उन्होंने अधिवक्ताओं तथा प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया। साथ ही, जनता की समस्याओं के समाधान में उनकी संवेदनशीलता की भी प्रशंसा की गई।

विदाई से भावुक जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा ने अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मऊ में कार्य करने का अनुभव उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। उन्होंने न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यों में बार एसोसिएशन के सहयोग को विशेष रूप से सराहा।

इस मौके पर बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता, पदाधिकारी और कलेक्ट्रेट कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

Read Also-Sonbhadra News-भाजपा एससी मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत को बताया ‘लकी’, कई राज्यों में जीत दिलाने का दावा

Show More

Related Articles

Back to top button