
Pratapgarh News:स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज एवं सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को ‘नमामि भारतम्’ के तहत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन हुआ। बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों तथा शिक्षकों के द्वारा एक सुर में वंदेमातरम् से परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव में ओतप्रोत दिखा।
निदेशक आचार्य रामअवधेश मिश्र ने जिला शारीरिक प्रमुख नीतेश सिंह तथा सह जिला कार्यवाह शिवम पाण्डेय व नगर प्रचारक संतोष सिंह के साथ मां भारती की आराधना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मुख्यवक्ता नीतेश सिंह ने देश के सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय तथा ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। आचार्य रामअवधेश मिश्र ने वंदेमातरम् को मातृभूमि के प्रति श्रद्धा, समर्पण तथा राष्ट्रीय एकता की भावना का सशक्त प्रतीक बताया।
विद्यामंदिर इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य उमाशंकर मिश्र ने स्वागत तथा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य महेन्द्र तिवारी ने आभार प्रदर्शन किया। संयोजन नगर कार्यवाह शैलेन्द्र सिंह ने किया। इस मौके पर उमेश पाल मिश्र, प्रमोद पाण्डेय, प्रवीण सिंह, पीएन सिंह, रेखा, अंशिका, सूबेदार सिंह आदि रहे।
रिपोर्ट-उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत



