
Pratapgarh News:सरस्वती विद्या मंदिर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को एनएसएस स्थापना दिवस पर विकसित भारत एवं विकसित उत्तर प्रदेश पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्राचार्य डा. अमित सिंह एवं निदेशक डा. संदीप कुमार मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। स्थापना दिवस पर रंगोली, पोस्टर तथा भाषण प्रतियोगिता में मेधावियों के ज्ञान का कौशल निखार लिये दिखा। भाषण प्रतियोगिता में महाविद्यालय के मेधावी लकी यादव प्रथम, आशीष जोशी द्वितीय तथा रंगोली प्रतियोगिता में विशेषता सिंह प्रथम, संध्या मौर्य द्वितीय व पूजा मौर्य तृतीय एवं पोस्टर प्रतियोगिता में संध्या मौर्य प्रथम, निखिल तिवारी द्वितीय व काजल वर्मा को तृतीय स्थान मिला।
प्राचार्य डा. अमित सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के जरिये युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण में रचनात्मक योगदान की सर्वश्रेष्ठता सिद्ध कर रही है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत तथा विकसित उत्तर प्रदेश के लिये युवा कौशल को सशक्त बनाया जाना आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन हिन्दी विभागाध्यक्ष डा. अम्बिकेश त्रिपाठी ने किया। संयोजन डा. धर्मेन्द्र बहादुर सिंह व रजनीश पाण्डेय तथा डा. सुरभि सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर डा. ओपी द्विवेदी, डा. प्रकाश सिंह, डा. दुर्गेश विश्वकर्मा, डा. अनीता त्रिपाठी, डा. सीमा सिंह, नवीनचन्द्र व डा. संतोष प्रजापति आदि रहे।
रिपोर्ट-उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत



