
सोनभद्र। आदिवासी बाहुल्य जनपद सोनभद्र में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओ को लेकर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने राजकीय मेडिकल कालेज में प्रदर्शन कर स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल करने की मांग किया। इस दौरान मोर्चा के संयोजक सन्दीप मिश्रा ने कहा कि राजकीय मेडिकल कालेज में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से ठप होने के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है।
राजकीय मेडिकल कालेज में प्रदर्शन कर रहे किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक सन्दीप मिश्रा ने कहा कि रात करीब 2 बजे लगातार मरीजों के फोन आने के बाद मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचा। वहाँ की स्थिति देखकर प्रतिनिधिमंडल ने गहरी नाराजगी जताई। आरोप है कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्था का माहौल है और उपस्थित स्टाफ द्वारा मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है।
इस पर मोर्चा संयोजक संदीप मिश्र ने मांग किया कि अस्पताल में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था हो, मरीजों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए, दवाएं बाहर से न लिखी जाएं और जांच भी अस्पताल में ही कराई जाए। इस दौरान मोर्चा की ओर से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को स्वास्थ्य मंत्री के नाम पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। इसके साथ ही जनपद में जल्द से जल्द 100 बेड का नया जिला अस्पताल बनाने की भी जोरदार मांग उठाई गई।
Also Read: थिम्पू। भूटान में सड़कों का जाल बिछाने, इंफ्रा डेवलपमेंट में भारत का अहम योगदान
इस कार्यक्रम मे तेतरी देवी, उदय सिंह, विवेक मालवीय, आकाश चौहान, शत्रुघ्न बिंद, विजय चौहान, दिनेश चेरो, संजय बियार, अरविंद चौहान, सुजीत विश्वकर्मा, सूरज कनौजिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट :- रवि पाण्डेय
सोनभद्र



