Pratapgarh News-सीबीएसई 10वीं रिजल्ट: अनाया शर्मा और पुष्पराक्ष त्रिपाठी बने जिला टॉपर, संस्कार ग्लोबल स्कूल का दबदबा

Pratapgarh News-सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया, जिसमें जनपद के मेधावी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। संस्कार ग्लोबल स्कूल, टेउंगा की छात्रा अनाया शर्मा और आइंस्टीन पब्लिक स्कूल के छात्र पुष्पराक्ष त्रिपाठी ने 500 में 488 अंक (97.6%) हासिल कर संयुक्त रूप से जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया।

इस वर्ष की टॉप-10 मेरिट सूची में संस्कार ग्लोबल स्कूल का दबदबा देखने को मिला। विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण को दिया। वहीं निदेशक रंजन सिंह और प्रिंसिपल समीना अख्तर ने छात्रों का मुंह मीठा कराकर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस मौके पर विद्यालय परिवार के कई सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की।

टॉप-10 मेधावी छात्र-छात्राएं (अंक/प्रतिशत):

  • अनाया शर्मा – 488/500 (97.6%)
  • पुष्पराक्ष त्रिपाठी – 488/500 (97.6%)
  • रुद्रांश सोमवंशी – 486 (97.2%)
  • अथर्व तिवारी – 485 (97%)
  • सायमा – 484 (96.8%)
  • प्रगति पांडेय – 482 (96.4%)
  • अरिबा – 481 (96.2%)
  • अनुनय एवं फातिमा – 480 (96%)
  • पार्थ सिंह – 479 (95.8%)
  • आस्था सरोज – 478 (95.6%)
  • शशांक शेखर – 476 (95.2%)

छात्रों की इस शानदार सफलता से पूरे जनपद में खुशी का माहौल है।
रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता

Read Also-Prayagraj News-रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: चार की मौत, एक लापता

Show More

Related Articles

Back to top button