Mau News-हाईस्कूल में 96% अंक लाकर देवेश राय ने किया स्कूल टॉप, कठिन परिस्थितियों में हासिल की सफलता

Mau News-नवल्स एकेडमी, दोहरीघाट के हाईस्कूल छात्र देवेश राय ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और स्कूल दोनों का नाम रोशन हुआ है।

दोहरीघाट ब्लॉक के कोरौली ग्राम सभा निवासी देवेश राय, ख्यातिलब्ध चिकित्सक रहे डॉ. नागेंद्र राय के सुपौत्र और स्वर्गीय आलोक राय के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया।

देवेश के चाचा और पत्रकार प्रवीण राय ने बताया कि पिछले वर्ष जून माह में उनके बड़े भाई का असामयिक निधन हो गया था, जिससे पूरा परिवार गहरे शोक में डूब गया था। ऐसी विषम परिस्थितियों के बावजूद देवेश ने हिम्मत नहीं हारी और लगातार मेहनत करते हुए यह सफलता प्राप्त की। इस उपलब्धि ने लंबे समय बाद परिवार में खुशी का माहौल ला दिया है।

देवेश की इस सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक सौरभ राय, डायरेक्टर अवनीश राय समेत सभी शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Mau News-Read Also-Bollywood News-राशा थडानी और वीर हिरानी की जोड़ी का ‘लगन लागी रे’ में दिखेगा नया रोमांस

Show More

Related Articles

Back to top button