
Pratapgarh News-प्रतापगढ़ जिले के बाबागंज ब्लॉक
के नगर पंचायत हीरागंज में शुक्रवार को प्रकाशा देवी मोती लाल मैरिज हॉल में शासन द्वारा नामित सभासद मयंक तिवारी, जितेंद्र मौर्या, देवराज पटेल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया
उपजिलाधिकारी वाचस्पति कुंडा और नगर पंचायत हीरागंज अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार ने नामित सभासदों को गोपनीयता की शपथ दिलाई इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उदय शंकर ने उत्तर प्रदेश सरकार का आभार प्रकट करते हुए शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए सभी लोगों का आभार प्रकट करते हुए सभी नामित सभासदों को बधाई दी नगर पंचायत हीरागंज चेयरमैन सुरेखा देवी की अगुवाई में सभी सम्मानित सभासदों को साथ लेकर जन समस्यायों का निस्तारण करने के साथ साथ शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हुए सभी पात्रो को लाभ दिलाने की बात कही
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हीरागंज मनोज पटेल, सरिता सरोज,राम सुमेर पटेल,अभिनव शुक्ला,समीर पांडेय एवं समस्त सभासद उपस्थित रहे l
Read Also-New Delhi News-विदेश सचिव मिसरी ने अमेरिकी विदेश मंत्री और एफबीआई चीफ से की मुलाकात
रिपोर्ट उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत


