Anant Ambani News: मथुरा पहुंचे अनंत अंबानी, गोवर्धन पर्वत की करेंगे परिक्रमा; शनिवार को बांके बिहारी मंदिर में करेंगे दर्शन

Anant Ambani News: Anant Ambani has arrived in Mathura; he will perform the circumambulation (parikrama) of Govardhan Hill and visit the Banke Bihari Temple on Saturday.

Anant Ambani News:रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में स्थित गोवर्धन पहुंचे। उनके आगमन को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। अनंत अंबानी यहां गिरिराज महाराज की परिक्रमा करने और मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे हैं।

जानकारी के मुताबिक, अनंत अंबानी गोवर्धन स्थित गंगा धाम पहुंचे। यहां से वह जतीपुरा स्थित प्रसिद्ध मुखारबिंद मंदिर में गिरिराज महाराज के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा भी करेंगे। उनके परिक्रमा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की गई हैं और सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।

दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे अनंत अंबानी

अनंत अंबानी का यह मथुरा दौरा दो दिवसीय बताया जा रहा है। शुक्रवार को गोवर्धन में गिरिराज महाराज के दर्शन और परिक्रमा का कार्यक्रम है। इसके बाद वह मथुरा में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

शनिवार को बांके बिहारी मंदिर में करेंगे दर्शन

दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह अनंत अंबानी वृंदावन पहुंचेंगे। यहां वह विश्व प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन करेंगे और पूजा-अर्चना करेंगे। उनके आगमन को देखते हुए मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

अनंत अंबानी के गोवर्धन पहुंचने की खबर से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में उत्सुकता बनी हुई है। गिरिराज महाराज का मुखारबिंद मंदिर जतीपुरा का प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां देशभर से श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।

बता दें कि गोवर्धन परिक्रमा ब्रज क्षेत्र की प्रमुख धार्मिक परंपराओं में शामिल है। श्रद्धालु गिरिराज महाराज के प्रति अपनी आस्था प्रकट करने के लिए यहां परिक्रमा करते हैं।

Read Also-Entertainment News Today-एआई इंसानी भावनाओं की जगह नहीं ले सकता : अनन्या पांडे

Show More

Related Articles

Back to top button