Budget 2026 : सोना ₹13,000 और चांदी ₹26,000 टूटी, Gold-Silver ETFs से लेकर Hindustan Copper तक में भारी बिकवाली

Budget 2026 : सोना ₹13,000 और चांदी ₹26,000 टूटी। Gold-Silver ETFs में लोअर सर्किट, Hindustan Copper समेत मेटल शेयरों में भारी गिरावट। जानिए गिरावट की वजह और लेटेस्ट रेट।

Budget 2026 : बजट से ठीक पहले कमोडिटी और शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी के दामों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। सोना करीब 9 फीसदी यानी ₹13,000 टूट गया है, जबकि चांदी के भाव में ₹26,000 से ज्यादा की बड़ी गिरावट आई है।

सोने-चांदी की इस तेज गिरावट का असर सीधे मेटल सेक्टर और इससे जुड़े शेयरों पर पड़ा है। Gold ETF और Silver ETF में 11 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है। निप्पॉन इंडिया गोल्ड ETF और निप्पॉन इंडिया सिल्वर ETF में लोअर सर्किट लग गया है।

लगातार तीसरे सत्र में गिरावट

कमोडिटी बाजार में सोना और चांदी लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में टूटे हैं। तेज बिकवाली के चलते निवेशकों में घबराहट देखी जा रही है और ETF से पैसा निकल रहा है। इसका असर मेटल स्टॉक्स पर भी साफ नजर आ रहा है।

मेटल शेयरों में भारी क्रैश

सोना-चांदी की कीमतों में आई गिरावट से मेटल सेक्टर के बड़े शेयरों पर दबाव बढ़ गया है –

Vedanta : करीब 10% गिरावट
Hindustan Zinc : 10% तक टूटा
Hindustan Copper : 18% से ज्यादा की गिरावट
Hindalco : करीब 7% फिसला
Hindustan Aluminium : लगभग 5% नीचे

रिकॉर्ड हाई से फिसली चांदी

पिछले कारोबारी सत्र में चांदी अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से ₹1.28 लाख प्रति किलो तक टूट गई थी, जबकि सोना भी ₹31,000 से ज्यादा की गिरावट झेल चुका है। बाजार में यह गिरावट 1980 जैसी बड़ी करेक्शन की याद दिला रही है।

अभी क्या हैं सोना-चांदी के भाव?

MCX पर सोना फिलहाल ₹1.40 लाख से नीचे कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी ₹2.70 लाख प्रति किलो के आसपास बनी हुई है। लगातार गिरावट से निवेशक असमंजस में हैं कि खरीदारी करें या फिलहाल दूरी बनाए रखें।

बजट से जुड़ी उम्मीदें

आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का 9वां आम बजट पेश करने जा रही हैं। ज्वेलर्स और ट्रेड से जुड़े संगठनों को उम्मीद है कि बजट में सोना-चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाने जैसे बड़े ऐलान हो सकते हैं, जिससे कीमतों में राहत आए और मांग बढ़े।

Show More

Related Articles

Back to top button