
WhatsApp iPhone Update:WhatsApp अपने iPhone यूजर्स के लिए ऐप के इंटरफेस को और आकर्षक बनाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी अब चैट इन्फो स्क्रीन और फोटो एडिटिंग टूल यानी ड्रॉइंग एडिटर के डिजाइन में बदलाव कर रही है। इस अपडेट के बाद यूजर्स को ऐप के इन दोनों हिस्सों में Apple के नए Liquid Glass डिजाइन का अनुभव मिल सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp के iOS बीटा वर्जन 26.45.10.70 में नए डिजाइन से जुड़े बदलाव सामने आए हैं। यह वर्जन Apple के TestFlight प्रोग्राम के माध्यम से कुछ बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। हालांकि, अभी इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है और सभी यूजर्स तक इसे पहुंचने में समय लग सकता है।
फोटो एडिटिंग टूल में भी दिखेगा नया लुक
WhatsApp पर फोटो भेजने से पहले एडिटिंग करने वाले ड्रॉइंग एडिटर को भी नए डिजाइन में ढाला जा रहा है। इसमें मौजूद टूलबार और कंट्रोल्स की बनावट बदली जा सकती है। नए Liquid Glass स्टाइल के तहत टूल्स पारदर्शी नजर आएंगे, जिससे उनके पीछे मौजूद फोटो का हिस्सा भी दिखाई देगा।
इस बदलाव से फोटो एडिटिंग इंटरफेस पहले के मुकाबले ज्यादा आधुनिक और आकर्षक दिखाई दे सकता है।
चैट इन्फो स्क्रीन के बटन होंगे ट्रांसपेरेंट
WhatsApp में किसी व्यक्ति या ग्रुप की जानकारी देखने के लिए चैट इन्फो स्क्रीन खोली जाती है। यहां प्रोफाइल नाम के नीचे कॉल, सर्च और अन्य जरूरी एक्शन बटन मिलते हैं।
अब कंपनी इन बटनों के डिजाइन में भी बदलाव कर रही है। नए इंटरफेस में बटन कांच जैसी पारदर्शी फिनिश के साथ दिखाई दे सकते हैं। इस डिजाइन के कारण बटन के पीछे मौजूद स्क्रीन का कंटेंट भी हल्का नजर आएगा।
फिलहाल डिजाइन पर हो रहा काम
WhatsApp के इस अपडेट का मुख्य उद्देश्य ऐप के इंटरफेस को नया और बेहतर रूप देना है। फिलहाल चैटिंग, फोटो भेजने या एडिटिंग करने के तरीके में किसी तरह के बदलाव की जानकारी नहीं है। यानी यूजर्स पहले की तरह ही सभी फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे।
रिपोर्ट्स के अनुसार, नए डिजाइन को चरणबद्ध तरीके से जारी किया जा सकता है। फिलहाल इसकी उपलब्धता सीमित है। ऐसे में iPhone यूजर्स को अपने WhatsApp में Liquid Glass डिजाइन देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
Read Also-Sports News: धोनी ने आईपीएल को कहा अलविदा, अब चेन्नई सुपर किंग्स के बनेंगे मेंटर



