
प्रयागराज के फूलपुर तहसील क्षेत्र में बुधवार को सायं बजे आये विनाशकारी तुफान से दिवाल ढह गई। जद में आ जाने से दवा लेकर लौट रही मां बेटी की मौत हो गई।
बताते चले बुधवार को सायंकाल 5 बजे अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ते ही तेज आंधी और तूफान के साथ बूंदा बांदी शुरू हुई। जिससे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। तूफान के चलते जहा क्षेत्र में दर्जनों पेड़ धराशाई हो गए। वहीं फूलपुर थाना क्षेत्र के जोगियाशेखपुर गांव में दवा लेकर घर लौट रही। महिला सविता देवी उम्र लगभग 35 वर्ष पत्नी संदीप प्रजापति पुत्री अनुपम उम्र लगभग 6 वर्ष फूलपुर से दवा लेकर घर जा रही थी। की अचानक दिवाल गिरने से मां बेटी की दब कर मौत हो गई। जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। तथा ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन व प्रधानपति जोगियाशेखपुर जगदीश कुमार गुप्ता ने घटना की जानकारी पुलिस तथा राजस्व विभाग को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तथा क्षेत्र में जगह जगह बड़े दरखश पेड़ो के गिरने से आवागमन बांधित हो गया। तथा क्षेत्र की बिजली व्यवस्था भी पोल व तार टूटने से धराशाई हो गई। जिससे विद्युत आपूर्ति ठप है।



