
Meerut School Bus Accident: मेरठ में चिंदौड़ी-मल्लापुर रोड पर बुधवार को स्वामी विवेकानंद स्कूल की बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक बच्चों के घायल होने की सूचना है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मदद के लिए दौड़े।
प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, बस पलटने के बाद कई बच्चे अंदर फंस गए थे। ऐसे में ग्रामीणों ने तुरंत मोर्चा संभाला और बस के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।New Delhi News: ग्लोबल साउथ के सहयोग की अनूठी मिसाल, भारत ने अफ्रीकी देश में बनाया बांध
हादसे के बाद चालक फरार
जानकारी के अनुसार, बस चालक मोमिन पुत्र यामीन, निवासी गांव सतवाई, हादसे के बाद मौके से फरार बताया जा रहा है। हालांकि, दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और बस अनियंत्रित होने की वजह क्या थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
फिलहाल घायलों की स्थिति और उनकी संख्या को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



