आकाश त्रिपाठी
झांसी शहर से पहले हाईवे पर हुआ हादसा, उसके एक दोस्त सोनू ने भी तोड़ा दम
कार में अबान सहित सवार थे कुल पांच लोग झांसी के पुंछ थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
बाहुबली रहे मरहूम माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे करीब 21 वर्ष के आबान की गुरुवार सुबह रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। वह चार दोस्तों के साथ क्रेटा कार से झांसी जेल में बंद बड़े भाई अली से मुलाकात करने के लिए जा रहा था। झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में उसकी तेज रफ्तार कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण हादसे की वजह से कार के शीशे व गेट तक उखड़कर हाईवे पर बिखर गए। आगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। आबान व उसके चारों दोस्त कुल पांच लोग कार में अंदर फंस गए। चीखपुकार व हादसे को देखकर आसपास के लोग व यात्री दौड़ पड़े। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस लोगों की मदद से किसी तरह सभी को बाहर निकाला गया। तब पता चला कि कार में आगे की सीट पर आबान के साथ बैठे उसके दोस्त सोनू की भी मौत हो चुकी है।
फौरन पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया
पुलिस के द्वारा फौरन अतीक के बेटे आबान व उसके दोस्त सोनू के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। जबकि घायल तीन अन्य दोस्त उमर अहमद, मो. जैद और एहजम को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार में घायल आबान भी मुझे बचा बोला था। इसके बाद उसकी आवाज ठप हो गई। बताते हैं कि हाईवे पर अचानक एक मवेशी कार के सामने आ गया था। मवेशी के सामने आने से चालक ने कार को बाईं ओर मोड़ दिया। रफ्तार इतनी तेज थी कि वह संभाल नहीं पाया और उसी स्पीड में कार डिवाइडर से जा टकराई। जकि घायल उमर ने वहां की पुलिस को बताया कि कार का पहिया अचानक ईंट के ऊपर चढ़ गया। इससे कार डिसबैलेंस हुई और डिवाइडर से टकराई थी। इस हादसे के पीछे फिलहाल यही दो वजह सामने आ रहे हैं। बताते चलें कि माफिया अतीक अहमद के पांच बेटे थे। इन पांचों में आबाद सबसे छोटा व अतीक अहमद एवं मां शाइस्ता परवीन का लाडला था। वर्ष 2023 में अतीक का एक बेटा असद झांसी में ही पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया था। अब अतीक के कुनबे में उसके तीन बेटे उमर जो लखनऊ जेल में बंद है। दूसरा बेटा अली झांसी में बंद है, इसी से मिलने के लिए आबाद जा रहा था। जबकि अबान से बड़ा अहजम अभी ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा है। हादसे में छोटे भाई की मौत की खबर मिलने के बाद वह तुरंत झांसी जा पहुंचा। भाई की मौत से गमजदा अहजम वहां बोला अबान की मिट्टी में भाइयों को आने दिया जाए।

गर्दिश में ऐसे आए अतीक फेमिली के सितारे
हादसे में अबान की मौत के बाद एक बार फिर अतीक और उसकी फेमिली चर्चा में आ गई। बताते चलें कि फरवरी 2023 में अधिवक्ता उमेश पाल की धूमनगंज के सुलेमसराय में घर के सामने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। कत्ल की इस वारदात के बाद अतीक फेमिली के सितारे गर्दिश में आ गए। तब से आज तक यह परिवार कम के साए से बाहर नहीं निकल पा रहा। उमेश पाल मर्डर केस में अतीक की पत्नी साइस्ता सहित अन्य अन्य भी आरोपित थे। घटना के बाद अतीक ब्रदर्श फेमिली पर दबाव बना तो बमबाज गुड्डू व शाइस्ता अंडर ग्राउंड हो गई। इसी मामले में गुजरात जेल में बंद रहे अतीक अहमद व बरेली जेल से उसके भाई अशरफ को पुलिस प्रयागराज में पेशी पर लेकर आई थी। यहां 15 अ्रपैल 2023 को पुलिस कस्टडी में तीन युवकों ने काल्विन हॉस्पिटल परिसर में गेट पास गोलियों से भून दिया था। अतीक की पत्नी शाइस्ता और गुड्डू का अब पुलिस की पकड़ से दूर है।

रिपोर्ट: मुकेश चतुर्वेदी



