Lucknow News : ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, विनोद कुमार तिवारी बने अध्यक्ष, सुभाष सिंह महामंत्री

Lucknow News : लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने शपथ ली। विनोद कुमार तिवारी अध्यक्ष और सुभाष सिंह महामंत्री बने।

Lucknow News : सरोजनीनगर क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन कार्यालय में शुक्रवार शाम नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने अपने-अपने पद एवं दायित्वों की शपथ ग्रहण की।

समारोह में एडवोकेट विनोद कुमार तिवारी ने अध्यक्ष पद तथा एडवोकेट राम कुमार सिंह (सुभाष सिंह) ने महामंत्री पद की शपथ ली। इस अवसर पर सभी अधिवक्ताओं ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने, न्यायिक गरिमा को मजबूत करने और अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

नई कार्यकारिणी में एडवोकेट वीरेन्द्र कुमार मिश्रा, एडवोकेट अशोक द्विवेदी और एडवोकेट अनिल कुमार मिश्रा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं एडवोकेट सुरेश कुमार शर्मा, एडवोकेट ज्ञान बहादुर सिंह और एडवोकेट अंकित शर्मा को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन मंत्री के रूप में एडवोकेट मुकेश मन्ध्यान और एडवोकेट विजय शंकर त्रिपाठी को दायित्व दिया गया। इसके अलावा एडवोकेट मुकेश और एडवोकेट विजय शंकर त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष, एडवोकेट शिवनन्दन यादव को मीडिया प्रभारी, एडवोकेट शैलेश कुमार श्रीवास्तव एवं एडवोकेट श्री चन्द्र सिंह को लेखा परीक्षा तथा एडवोकेट वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।

कार्यकारिणी में एडवोकेट दीपक कुमार सिंह राठौर, एडवोकेट निरंकार प्रसाद श्रीवास्तव, एडवोकेट बृजेश कुमार अग्निहोत्री, एडवोकेट प्रभात श्रीवास्तव, एडवोकेट सैयद हसन मेहदी जैदी, एडवोकेट आशुतोष मिश्रा और एडवोकेट प्रवीण तिवारी को भी शामिल किया गया।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं संगठन के सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा न्यायिक व्यवस्था में सकारात्मक योगदान देने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम का समापन सभी अधिवक्ताओं द्वारा संगठन की मजबूती, आपसी सहयोग और पेशेवर एकजुटता के संकल्प के साथ हुआ।

Show More

Related Articles

Back to top button