
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को एनआईसी कक्ष में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आईजीआरएस से सम्बंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पॉजिटिव फीडबैक बढ़ाये तथा शिकायतों के निस्तारण से शिकायकर्ता संतुष्ट भी हो। इसी के साथ उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता ढंग से पूर्ण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण के उपरान्त उसका परीक्षण भी सुनिश्चित किया जाए, जिससे शिकायतकर्ता की संतुष्टि का वास्तविक आकलन हो सके। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलम्ब स्वीकार नहीं किया जाएगा।
पोर्टल पर समय से अपलोड करें रिपोर्ट
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जिन विभागों में शिकायतें लंबित हैं, उनका प्राथमिकता पर निस्तारण कराते हुए पोर्टल पर समय से रिपोर्ट अपलोड की जाए तथा साथ ही बार-बार प्राप्त होने वाली शिकायतों के कारणों का चिन्हांकन कर उनका स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, अपर जिलाधिकारीगण, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार के अलावा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।



