Pratapgarh News: दो महीने बाद अपने नेता प्रमोद के स्वागत में उमड़ा रामपुरखास, पुष्पवर्षा के बीच गूंजे जिन्दाबाद के नारे

Pratapgarh News: Rampurkhas turns out in large numbers to welcome leader Pramod after two months; chants of 'Zindabad' ring out amidst a shower of flowers.

Pratapgarh News:दो महीने के अंतराल के बाद अपने नेता राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी को पाकर रामपुरखास सोमवार को भावुक हो उठा। ननौती सीमा पर घंटों से इंतजार कर रहे हजारों लोग प्रमोद को देखते ही जिन्दाबाद के नारे लगाने लगे। उत्साहित समर्थकों का कारवां उन पर पुष्पवर्षा करने लगा।

दिल्ली में मौजूदगी के बीच कुछ दिनों तक अस्वस्थ हो जाने व इधर संसद सत्र के चलते संसदीय दायित्वों की व्यस्तता के कारण प्रमोद को भी अपनों के बीच न पहुंच पाने का मलाल था। उस क्षण लोग और भावुक हो गए, जब बड़े-बुजुर्गों ने आत्मीयता के साथ प्रमोद तिवारी के स्वास्थ्य बेहतर देख खुशी जतायी। जन-मन के साथ मौसम भी आज प्रमोद तिवारी के लिए खुशमिजाजी लिए हुए दिखा। रामपुरखास में आम चर्चा हुआ करती है कि प्रमोद आयेंगे तब बारिश भी साथ लाएंगे।

ननौती से लेकर रामपुर बावली तक जो जहां प्रमोद से मिला वह बाबा घुइसरनाथ को धन्यवाद देता दिखा, कि उन्होंने उनके जननायक को स्वस्थ कर दिया। जीत की स्वर्ण जयंती मनाने को आतुर रामपुरखास सोमवार को सांसद प्रमोद तिवारी के लिए पलकें बिछाए था। जगह जगह हजारों लोग फूल बरसाते हुए उनको सिर-आंखों पर बिठा लिए। पिता प्रमोद के प्रति रामपुरखास के लोगों का यह गहरा लगाव देख उनकी विधायक बेटी आराधना मिश्रा मोना व नाती राघव मिश्र की आंखें भी छलछला गईं।

स्वागत व आत्मीयता का नजारा बयां कर रहा था कि जन स्नेह व विश्वास की इसी पूंजी पर ही तो प्रमोद गर्व करते हैं। अपने निर्धारित समय पर प्रमोद तिवारी ननौती सीमा पहुंच तो गये। यहां चारों तरफ से उमड़ी भीड़ और हर एक की आंखों में उनसे मिलने की लालसा उनके आगे के कार्यक्रमों को घंटो विलम्ब करता गया। ननौती के बाद मंगापुर, रेहुआ लालगंज, सांगीपुर बाजार में भी प्रमोद तिवारी के स्वागत का मंजर हूबहू बना दिखा। सावन के तीसरे सोमवार को सांसद प्रमोद तिवारी ने अपनी विधायक बेटी आराधना मिश्रा मोना तथा नाती राघव मिश्र के साथ अपने ईष्ट बाबा घुइसरनाथ को मत्था टेकने पहुंचे। बाबा धाम पहुंचते ही श्रद्धालुओं की भीड़ भी प्रमोद तिवारी की तरफ बढ़ चली। विधिविधान से सांसद प्रमोद तिवारी ने बेटी मोना तथा नाती राघव के साथ बाबा का दर्शन पूजन किया। वहीं उन्होने तिरूपति बाला जी महाराज को भी मत्था टेका।

इसके बाद सांसद प्रमोद तिवारी का घुइसरनाथ धाम बाजार, डभियार मोड़, अमावां, जलालपुर-राजातारा तिराहा, इदिलपुर मोड़, नहर चौराहा, खालसा तिराहा पर भी सांसद प्रमोद तिवारी के स्वागत में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लालगंज के घण्टा घर गेट पर बड़ी संख्या में जुटे व्यापारियों ने भी प्रमोद तिवारी को हाथों हाथ लिया। नगर के घुइसरनाथ रोड, प्रतापगढ़ रोड व रायबरेली रोड पर छज्जाओं से भी महिलाएं व बच्चे प्रमोद तिवारी को लेकर उत्साहित देखे गये। राम अंजोर मिश्र इण्टर कालेज में संगठन सृजन अभियान की बैठक में शामिल होने के बाद देर शाम प्रमोद तिवारी लालगंज कैम्प कार्यालय पहुंचे। यहां भी भीड़ का आलम कुछ ऐसा जबरदस्त था कि कहीं भी किसी भी कोने पर तिल रखने की जगह नहीं दिख रही थी। महिलाओं और बच्चियों ने प्रमोद तिवारी और विधायक मोना को तिलक लगाया। अधिवक्ताओं, शिक्षकों, व्यापारियों के साथ आम आवाम सबके सब लगभग सवा दो महीने बाद प्रमोद तिवारी को अपने बीच पाकर मगन दिखे।

युवाओं का जोश सिर चढ़कर बोल रहा था। सांसद प्रमोद तिवारी के लम्बे अंतराल के बाद रामपुरखास पहुंचने पर युवा उत्साहित हो गाजे बाजे व डीजे की धुन पर थिरकते भी दिखे। अपनों के बीच अपनों का अपनत्व तथा प्यार देखकर सांसद प्रमोद तिवारी का चेहरा खिला हुआ दिखा। हर तरफ से रामपुरखास प्रमोद तिवारी जिन्दाबाद के साथ कांग्रेसी रंगत में रंगा दिखा। प्रमोद के स्वागत को देख कार्यकर्ताओं व प्रशंसकों के हौंसले और बढ़े हुए देखे गये।

रिपोर्ट-उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड

Read Also-MPs MLAs Criminal Cases : सांसदों-विधायकों पर 4,192 आपराधिक मामले लंबित, 14 मुख्यमंत्रियों के खिलाफ भी केस; सुप्रीम कोर्ट में क्यों उठा मुद्दा?

Show More

Related Articles

Back to top button