Pratapgarh News: लोकलेखा समिति की बैठक में शामिल हुए विधायक डॉ. आरके वर्मा

Pratapgarh News: MLA Dr. RK Verma attended the Public Accounts Committee meeting.

Pratapgarh News:प्रतापगढ़ जिले की रानीगंज विधानसभा सीट से विधायक एवं समाजवादी पार्टी के उप मुख्य सचेतक डॉ. आरके वर्मा ने लखनऊ में आयोजित लोकलेखा समिति की बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में उन्हें लोकलेखा समिति के सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए देखा गया।

बैठक के दौरान आवास विकास एवं शहरी नियोजन तथा आयुष विभाग से संबंधित कैग ऑडिट की आपत्तियों का निरीक्षण किया गया। समिति ने संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डॉ. आरके वर्मा की बैठक में सक्रिय सहभागिता को लेकर रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। डॉ. विनोद कुमार, मोनू पटेल, अनुराग वर्मा, सूरज मिश्रा, राजेश पटेल, प्रधान भगवतगंज, सचिन पटेल, सूरज वर्मा सहित अन्य समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Read Also-Bank Strike 2026 : पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों का प्रदर्शन, 28 से तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का ऐलान

रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button