Pratapgarh News: प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला-बोल, भारी बारिश में पैदल मार्च कर सौंपा 23 सूत्रीय ज्ञापन

Pratapgarh News: Congress launches a protest against corruption at Pratapgarh Medical College; holds a foot march amidst heavy rain and submits a 23-point memorandum.

Pratapgarh News:मेडिकल कॉलेज में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बुधवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी एडवोकेट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता भारी बारिश में भींगते हुए कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन से पैदल मार्च करते हुए अंबेडकर चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। इस दौरान “मेडिकल कॉलेज की यही कहानी, ऊपर से नीचे तक बेईमानी” और “अब नहीं सहेंगे अत्याचार, बंद करो ये भ्रष्टाचार” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। आज बुधवार दोपहर 1 बजे के करीब कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को 23 सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय और विजिलेंस जांच कराकर FIR दर्ज करने की मांग की।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज इलाज का मंदिर नहीं बल्कि लूट का अड्डा बन गया है। उन्होंने कहा कि GeM पोर्टल पर Contract No. GEMC-511687764102923 के तहत 22 जून को महज 2 इमरजेंसी रिकवरी ट्रॉली 8 लाख रुपये में मंगाई गई हैं, वहीं 15 जुलाई के एक इवेंट के लिए 10 एसी 2 टन एक दिन के लिए लगभग 9 लाख 98 हजार 500 रुपये के किराए पर लिए गए, जिसका एक दिन का किराया एक लाख रुपये दिखाया गया है। इसी तरह एक साथ 4 लाख ग्लव्स का अनावश्यक स्टॉक मंगाकर सरकारी धन की बर्बादी की गई और शव वाहन के नाम पर 3 माह में 12 लाख रुपये का फर्जी डीजल भरवाया गया, जबकि GeM पर 1 लाख किलो कूरियर की आड़ में 6 लाख की खरीद पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी ने कहा कि 100 बेड महिला अस्पताल में 10 में से 6 प्राइवेट रूम बंद पड़े हैं और पुरुष प्राइवेट वार्ड के पहले 15 रूम थे जो अब पूरी तरह बंद हैं जिससे सरकार को लाखों के राजस्व की हानि हो रही है। मरीजों से खुलेआम अवैध वसूली हो रही है, महिला अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर 3000 से 3500 रुपये, ऑर्थो विभाग में प्लेट-रॉड के नाम पर ओटी के अंदर से पैसा मांगकर बाहर से सामान मंगाने के नाम पर 30 से 40 हजार रुपये और आंख विभाग में लेंस के नाम पर दलालों के जरिए वसूली की जा रही है, साथ ही डॉक्टरों द्वारा बाहर की दवाइयां लिखकर एमआर और मेडिकल स्टोर वालों से ऊंचा कमीशन लिया जा रहा है।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज कश्यप ने कहा कि भोजन का टेंडर लखनऊ की ग्रीन फूड कंपनी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी रिन्यू कर दिया गया है, बिल पूरे मरीजों का बनता है और खाना आधों को दिया जाता है, जबकि 5 वर्षों से सफाई टेंडर ही नहीं हुआ है और सफाईकर्मियों का 4 से 5 महीने का वेतन रोका गया है, रजिस्टर पर संख्या ज्यादा दिखाई जाती है और मौके पर आधे कर्मचारी ही रहते हैं। मेडिकल कॉलेज व इमरजेंसी में अग्निशमन कार्य का टेंडर मानकों के विपरीत अपने चहेते को देकर गुणवत्ताविहीन कार्य कराया जा रहा है जबकि यह कार्य GeM पोर्टल से होना चाहिए। कोरोना काल में मिले 19 वेंटिलेटर बेड में से एक भी क्रियाशील नहीं है और सभी गायब हैं, वहीं 24.50 करोड़ की लागत से बन रही 100 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट जिसका निर्माण 19 दिसंबर 2025 तक पूरा होना था, डेडलाइन के 9 महीने बाद भी अधूरा पड़ा है।

जिला उपाध्यक्ष विजय शंकर त्रिपाठी ने यह भी आरोप लगाया कि गैस्ट्रो, कार्डियो और न्यूरो जैसे 3 बड़े सुपर स्पेशियलिटी विभागों में आज तक एक भी डॉक्टर तैनात नहीं है, मेडिकल कॉलेज में आज तक एमआरआई मशीन तक नहीं है जिससे मरीज जांच के लिए बाहर भटकने को मजबूर हैं, एक्सरे विभाग में मरीजों से रसीद काटकर पैसा लेने के बाद एक्सरे का मोबाइल पर फोटो खींचकर डॉक्टर को दिखाने को कहा जाता है, इतने बड़े कॉलेज में सीसीटीवी युक्त पार्किंग की व्यवस्था तक नहीं है जिसके कारण आए दिन गाड़ियां चोरी हो रही हैं। CMS प्रतिदिन शाम 5 बजे बिना अनुमति के जिला मुख्यालय छोड़कर प्रयागराज चले जाते हैं जो नियम विरुद्ध है, इमरजेंसी नियमित डॉक्टरों की अनुपस्थिति में इंटर्न के भरोसे छोड़ दी गई है और जितने डॉक्टर तैनात हैं वे हफ्ते में मात्र दो दिन ओपीडी करते हैं, शेष दिन आते ही नहीं हैं, उपस्थिति के लिए अंगूठा लगाने वाली मशीन को कब्जे में लेकर जांच की जाए तो असलियत सामने आ जाएगी लेकिन ये लोग पूरे महीने का वेतन ले रहे हैं।

जिला उपाध्यक्ष मौलाना वहीद ने जिलाधिकारी से मांग की है कि संलग्न GeM कॉन्ट्रैक्ट की प्रति और समाचार पत्र की कटिंग के आधार पर पूरे मामले की स्वयं जांच कर उच्च स्तरीय विजिलेंस जांच कराई जाए और दोषियों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर मांगें नहीं मानी गईं तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक क्रमबद्ध तरीके से बड़े आंदोलन की शुरुआत करेगी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, नगर अध्यक्ष मोहम्मद इश्तियाक, महेंद्र शुक्ला,रवि भूषण सिन्हा, मासूम हैदर, विजय प्रताप त्रिपाठी, इन्द्रानंद तिवारी, हरिश्चंद्र सरोज, मो.हुजैफ, सुनीता सिंह पटेल,अंजली उपाध्याय, शाहिदा खातून, मीरा देवी भवानी शंकर दुबे, सुरेश कुमार सरोज, राजेंद्र वर्मा, बैजनाथ यादव, सुभाष तिवारी, उमेश तिवारी, हजारीलाल वर्मा, यश द्विवेदी, अशोक सिंह, शहजाद सलमानी, आलोक सिंह, सहर्ष सिंह, प्रतीक सिंह ओमप्रकाश सरोज, आशिक अली, रियाज सुल्तान, मोहम्मद दिलशाद, मोहम्मद वसीम, रविंद्र मिश्रा, मोनू मिश्रा, विकास शुक्ला, राजू खान,डॉ सर्वेश शुक्ला, महेंद्र मिश्रा, धर्मराज सिंह मो. असलम बाबा, रितेश सरोज, बृजेश सरोज, इमरान खान, राधेश्याम दुबे, हिमांशु गुप्ता, शाहिद खान, मो. इफ्तिखार, देवमणि पांडे, नूर आलम, त्रिपुरारी नाथ, अंबिका प्रसाद, डॉ. सतीश शुक्ल, संतोष यादव,पृथ्वी पाल गौतम, मो. इमरान एडवोकेट, सुभाष तिवारी, उमेश तिवारी, नरेन्द्र शुक्ल, मोहम्मद शब्बीर, मोहम्मद इदरीसी, अरबाज आलम,इमरान खान, शैलेश पांडे, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उक्त आशय की जानकारी वेदान्त तिवारी कोषाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी,प्रतापगढ़ ने दी है l

Read Also-अनंत अंबानी ने किया वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला को दीं 25 इलेक्ट्रिक बसें

रिपोर्ट उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button