
Political News: Rahul Gandhi से प्रतापगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष Neeraj Tripathi ने रायबरेली स्थित भुएमऊ गेस्ट हाउस में मुलाकात की। इस दौरान जिले की राजनीतिक स्थिति, संगठन को मजबूत करने और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान डॉ. नीरज त्रिपाठी ने प्रतापगढ़ में चल रहे संगठन सृजन अभियान की सफलता और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ने के प्रयासों की जानकारी दी। साथ ही स्मार्ट प्रीपेड मीटर, पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों और महंगाई के खिलाफ चल रहे आंदोलनों को भी विस्तार से बताया।
राहुल गांधी ने की संगठनात्मक कार्यों की सराहना
बैठक में Rahul Gandhi ने प्रतापगढ़ में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहना चाहिए और कार्यकर्ताओं को हर स्तर पर सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
“जनता की आवाज सड़क से सदन तक उठाएंगे” : डॉ. नीरज त्रिपाठी
मुलाकात के बाद Neeraj Tripathi ने कहा,
“राहुल गांधी जी का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। उनके निर्देशों के अनुसार हम प्रतापगढ़ में कांग्रेस को और मजबूत करेंगे और जनता की आवाज को सड़क से सदन तक उठाएंगे।”
बैठक में प्रदेश और जिले की आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी चर्चा हुई।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह प्रिंशु, जिला प्रवक्ता मासूम हैदर, नूर आलम सहित प्रतापगढ़ कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत



