Bollywood News: अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती? नानावटी हॉस्पिटल वाली खबर निकली अफवाह, जानिए बिग बी की हेल्थ का सच

सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन के नानावटी अस्पताल में भर्ती होने की खबर तेजी से वायरल हुई, लेकिन बाद में सामने आया कि बिग बी सिर्फ रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए अस्पताल गए थे और पूरी तरह स्वस्थ हैं।

Bollywood News: सदी के महानायक Amitabh Bachchan को लेकर मंगलवार को सोशल मीडिया पर अचानक ऐसी खबर फैल गई, जिसने करोड़ों फैंस की चिंता बढ़ा दी। दावा किया गया कि बिग बी मुंबई के नानावटी अस्पताल के वीआईपी विंग में भर्ती हैं। देखते ही देखते यह खबर वायरल हो गई और सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआओं का दौर शुरू हो गया।

हालांकि अब इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स और करीबी सूत्रों के मुताबिक अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती नहीं हुए थे, बल्कि वह सिर्फ अपने नियमित हेल्थ चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे थे। जांच पूरी होने के बाद वह अपने घर वापस लौट गए।

रूटीन चेकअप के लिए पहुंचे थे नानावटी अस्पताल

सूत्रों के मुताबिक बिग बी हर महीने नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए नानावटी अस्पताल जाते हैं। इस बार भी वह उसी प्रक्रिया के तहत अस्पताल पहुंचे थे। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि उन्हें बाद में अपने घर ‘जलसा’ से ‘जनक’ तक खुद गाड़ी चलाते हुए देखा गया, जिससे साफ हो गया कि उनकी तबीयत पूरी तरह ठीक है।

अस्पताल में भर्ती होने की खबरों को परिवार और करीबी सूत्रों ने पूरी तरह बेबुनियाद बताया है।

क्यों बढ़ जाती है फैंस की चिंता?

अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर फैंस हमेशा भावुक रहते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह साल 1982 का वह दर्दनाक हादसा है, जब फिल्म Coolie की शूटिंग के दौरान बिग बी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उस हादसे के बाद लंबे समय तक उनकी हालत नाजुक बनी रही थी।

यही कारण है कि आज भी उनकी तबीयत से जुड़ी कोई भी खबर सामने आते ही फैंस बेचैन हो जाते हैं।

Bollywood News: प्रतीक कुहाड़ ने रिलीज किया नया गाना ‘ब्लश’, तीसरे एल्बम ‘फुल मून चैंबर’ का ऐलान

बिग बी का Cryptic Blog भी चर्चा में

इन अफवाहों के बीच अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर एक क्रिप्टिक कविता भी शेयर की, जिसने सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी। फैंस इसे अफवाह फैलाने वालों को जवाब मान रहे हैं।

अपने खास अंदाज में लिखी गई इस पोस्ट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बिग बी नकारात्मक बातों पर ज्यादा ध्यान देने के बजाय अपनी जिंदगी को अपने तरीके से जीना पसंद करते हैं।

फिलहाल राहत की बात यह है कि बॉलीवुड के शहंशाह पूरी तरह स्वस्थ हैं और अपने नियमित कामकाज में व्यस्त हैं।

Wriytten By : Ekta Verma

Show More

Related Articles

Back to top button