Hardoi: जिलाधिकारी ने स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की

Hardoi: प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने अध्यात्म गुरु स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा माल्यार्पण किया। जिलाधिकारी ने प्रतिमा के निर्माण कर्ता प्रोफेसर कृष्ण चन्द्र बाजपेयी व उनकी टीम का आभार जताया।

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद ने लोक निर्माण विभाग व कांट्रेक्टर शील गुप्ता के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि विवेकानंद प्रतिमा लोगों को प्रेरणा देगी। यहाँ लिखी पंक्तिया उठो, जागो और तब तक नहीं रुको, जब तक कि लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाये। पिछले दाे वर्षों के दौरान कलेक्ट्रेट में हुए बदलावों की कड़ी में आज एक और नाम जुड़ गया।

Hardoi: also read- The Buckingham Murders Collection: ‘द बकिंघम मर्डर्स’ करीना की फिल्म ने की अब तक इतनी कमाई, यहाँ देखें

जिलाधिकारी ने कहा कि भविष्य में प्रांगण में एक वीथिका बनवायी जाएगी। जिन पर जनपद के स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के बारे में उल्लेख किया जायेगा। मूर्ति के अनावरण के उपरांत जिलाधिकारी ने मूर्तिकार कृष्ण चन्द्र बाजपेई का मुँह मीठा कराया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button