Pratapgarh News: विशेष टीईटी की मांग को लेकर शिक्षामित्रों ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन

Pratapgarh News: Shiksha Mitras submit memorandum to BSA demanding a special TET.

Pratapgarh News:प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों ने विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में शामिल होने का अवसर देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। शिक्षामित्रों ने सेवा नियमावली बनाने और स्थानांतरण प्रक्रिया को जल्द पूरा कराने की भी मांग की।

प्रदेश प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष रीना सिंह के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इसमें विशेष टीईटी में शामिल होने का अवसर देने के साथ शिक्षामित्रों के लिए सेवा नियमावली तैयार करने और स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी कराने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई।

मानदेय बढ़ाने पर सरकार का जताया आभार

ज्ञापन सौंपने से पहले शिक्षामित्रों ने प्रदेश सरकार द्वारा मानदेय बढ़ाए जाने और कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्णय पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष से शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रतिमाह किया गया है। इसके साथ ही कैशलेस चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था भी लागू की गई है।

शिक्षामित्रों ने कहा कि प्रदेश के करीब 1.47 लाख शिक्षामित्रों को सरकार के इस निर्णय से राहत मिली है। हालांकि, उन्होंने अपनी अन्य लंबित मांगों पर भी शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिए जाने की उम्मीद जताई।

रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाईटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button