
Pratapgarh News-जिला कांग्रेस कमेटी, प्रतापगढ़ की मासिक बैठक कांग्रेस कार्यालय, इंदिरा भवन, अंबेडकर चौराहा, प्रतापगढ़ पर जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के दौरान सड़वा चंडिका के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय जवाहरलाल गुप्ता की पुण्यतिथि पर चित्र पर पुष्प अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धान्जलि अर्पित की गई l
इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में माननीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी की रैली स्थल पर भाजपा-RSS कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कथित घृणित और जातिवादी “शुद्धिकरण” के मामले में, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी द्वारा आवाज़ उठाने के बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज किया जाना सरकार की तानाशाही है l जिसका समय आने पर जवाब दिया जाएगा l
जिला महासचिव व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पट्टी सुनीता सिंह पटेल ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता के सहयोग और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर प्रदेश में परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त होगा तथा जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस मजबूती से संघर्ष जारी रखेगी।
बैठक में मुख्य रूप से स्वर्गीय जवाहरलाल गुप्ता की बेटी श्रीमती किरन गुप्ता, पीसीसी सदस्य रोहित कुमार शुक्ला, कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राम शिरोमणि वर्मा, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष काशी नारायण मिश्र, मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिन्हा,जिला प्रवक्ता मासूम हैदर,राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सरोज, सलमान खान, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद वसीम, मंगरौरा ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा, मांधाता ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद असलम, लक्ष्मणपुर ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा, जिला सचिव अशोक सिंह, जिला सचिव पृथ्वीराज गौतम, कांग्रेस सेवा दल के जिला महासचिव अश्विनी उपाध्याय, लाल बहादुर पटेल,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Read Also-Kathmandu News-नेपाल त्रासदीः सुरंगों में रेस्क्यू और डीएनए पहचान में जुटे भारतीय विशेषज्ञ



